Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Safe Transaction Guide: UPI फ्रॉड से बचने के ये उपाय आपको कोई नहीं बताएगा! अभी नोट कर लें जरूरी बातें

    4 weeks ago

    1

    0

    UPI Fraud: आज का समय पूरी तरह से बदल चुका है. जहां, पहले के ज़माने में लोग का फोन का सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाते थे, तो वहीं दूसरी तरफ आज हर कोई न सिर्फ मोबाइल का तेजी से इस्तेमाल कर पा रहा है बल्कि डिजिटल युग में UPI (Unified Payments Interface) से बेहद ही आसानी से एक दूसरे को पैसे भी भेजे जा रहे हैं. डिजिटल युग में जहां UPI ने पैसे के लेन देन को ही आसान बना दिया है,लेकिन साइबर ठगों के बढ़ते अपराधों की वजह से आज भी लाखों लोग इनके निशाने पर हैं. यह मासूम लोगों को अपना शिकार बनाकर बड़े ही आसानी से पैसे निकाल लेते हैं. 1. पिन (PIN) केवल पैसे भेजने के लिए होता है इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि पिन हमेशा पैसे को भेजने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है. तो वहीं, पैसे प्राप्त करने के लिए आपको कभी भी अपना UPI पिन डालने की आवश्यक नहीं पड़ती है. अगर कोई अंजान आपसे पैसे भेजने के लिए आपका पिन मांगता है तो बिना किस देर लगाएं यह समझ लें कि वह आपके साथ धोखाधड़ी करने वाला है. 2. स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स से बचने की करें कोशिश इतना ही नहीं, ज्यादातर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले बैंक अधिकारी बनकर आपको 'AnyDesk' या 'TeamViewer' जैसे ऐप्स डाउनलोड करने की सलाह देते हैं. यह ऐप्स आपके फोन के एक्सेस को निकालकर आपका बैंक अकाउंट खाली कराने में सबसे ज्यादा मदद करते हैं. अगर कोई आपसे से कहता है कि इन ऐप्स को तुरंत डाउनलोड करें तो इसे बचने की कोशिश करें. Petrol Pump News: पेट्रोल पंप पर ये 6 चीजें हैं बिल्कुल फ्री, पैसा मांगे तो तुरंत करें शिकायत, जानें अपने हक की बात 3. अनजान क्यूआर कोड (QR Code) न करें स्कैन ज्यादातर लोग सोशल मीडिया या फिर व्हाट्सएप पर आने वाले लुभावने ऑफर्स, लॉटरी के लालच में आपको क्यूआर कोड स्कैन करने की अपील करते हैं. यह भी एक तरह का साइबर ठग है. ऐसा करने से अपराधी आपके बैंक के खाते को बेहद ही आसानी से खाली कर सकते हैं. इसलिए ज भी कोई आपको व्हाट्सएप या फिर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्यूआर कोड भेजें तो उसे साफ इंकार कर दें. 4. UPI आईडी और पिन की हमेशा रखें गोपनीयता अपना UPI पिन समय-समय पर बदलना बेहदी ही महत्वपूर्ण होता है. बदलने के बाद इसे किसी के साथ गलती से भी शेयर न करें. इतना ही नहीं, फोन पर आने वाले OTP (One Time Password) को भी हमेशा गुप्त रखें. 5. स्पैम वार्निंग और अनवेरिफाइड लिंक पर न करें क्लिक UPI ऐप्स ज्यादातर संदिग्ध भुगतान अनुरोधों (Payment Requests) के लिए 'Spam Warning' देते हैं. ऐसी चेतावनियों को नजरअंदाज न करें साथ ही, एसएमएस के जरिए आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर जल्दी से क्लिक न करें ऐसा करना आपको किसी बड़े खतरे में फंसा सकता है. दिल्ली: ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा बदलाव, अब बिना OTP वेरिफिकेशन के नहीं कटेगा आपका चालान फ्रॉड होने पर क्या करना चाहिए? अगर आप किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं, तो घबराएं नहीं सबसे पहले आप 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा आप अपने बैंक को सूचित कर अपना UPI अकाउंट तुरंत ब्लॉक करवाएं और पुलिस में भी FIR दर्ज करवाना न भूलें.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ration Card: दिल्ली में राशन कार्ड बनना शुरू, किन-किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत? जानें आवेदन का तरीका
    Next Article
    Indian Railway News: भारतीय रेलवे को लोगो में क्यों जोड़ा गया है एक और स्टार, इसका क्या मतलब होता है? समझिए

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment