सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त:74,000 पर कारोबार कर रहा, IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
8 hours ago
शेयर बाजार में आज यानी 10 जून को तेजी है। सेंसेक्स 100 अंक की बढ़त के साथ 74,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है, 23,350 पर कारोबार कर रहा है। आज IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज गिरावट अमेरिकी बाजारों में कल मिलाजुला कारोबार रहा विदेशी निवेशकों ने 9 जून को 4,566 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी शेयर बाजार में कल यानी 9 जून को बढ़त रही थी। सेंसेक्स 395 अंक की तेजी के साथ 73,919 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 119 अंकों की तेजी रही थी, ये 23,242 के स्तर पर बंद हुआ था।
Click here to Read more
- Releted topics:
- India ,
- Top Stories ,
- भारत ,
- World ,
- વિશ્વ ,
- दुनिया ,
- Business ,
- વેપાર
