सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी:74250 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 50 अंक चढ़ा; फार्मा और प्राइवेट बैंकों के शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
4 hours ago
शेयर बाजार में आज यानी 11 जून को बढ़त है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,250 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की बढ़त है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। फार्मा और प्राइवेट बैंकों के शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजार में आज गिरावट अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 10 जून को 2,125 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा इससे पहले कल यानी 10 जून को शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार रहा था। सेंसेक्स 64 अंक चढ़कर 73,983 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 27 अंक की गिरावट रही, ये 23,215 पर बंद हुआ था।
Click here to Read more

.png)