शत्रुघ्न सिन्हा का ऐलान-ममता जी ने मुसीबत में मेरा साथ दिया था, मैं उनका साथ नहीं छोड़ूंगा
4 hours from now
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी से अलग होने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है. उन्होंने गुरुवार को कहा है कि ममता बनर्जी ने मुसीबत में मेरा साथ दिया, मैं उनका साथ नहीं छोड़ूंगा. टीएमसी सांसद ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में बहुत अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ लोग सच बोल रहे हैं, तो कुछ अफ़वाहें फैला रहे हैं. कुछ लोगों ने दावा किया है कि मैं तथाकथित बागी गुट में शामिल हो गया हूं. हां, स्वभाव से मैं हमेशा से बेबाक रहा हूं. मैं अक्सर कहता हूं कि अगर सच बोलना बगावत है, तो मैं भी बागी हूं. मैं साफतौर पर कहना चाहता हूं कि मुश्किल समय में ममता जी मेरे साथ खड़ी थीं और आज उनके मुश्किल दौर में, मैं उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकता.
Click here to Read more
.png)