शेयर मार्केट में US- ईरान डील का असर... निफ्टी में 350 अंकों का उछाल! आम लोगों को कितना फायदा?
4 hours from now
Iran-US Deal: अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की खबरों ने भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह भर दिया है. सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स में करीब 1200 अंकों की तेजी और निफ्टी में 350 अंकों से ज्यादा का उछाल देखने को मिला. निवेशकों के लिए यह लंबे समय बाद आई बड़ी राहत मानी जा रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तेजी की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बनी सकारात्मक उम्मीदें हैं. अगर यह समुद्री मार्ग पूरी तरह खुलता है, तो वैश्विक तेल आपूर्ति सामान्य हो सकती है और कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव कम होगा. इसका असर पहले ही दिखाई देने लगा है और ब्रेंट क्रूड की कीमतें नीचे आती नजर आ रही हैं. हालांकि बाजार विशेषज्ञ निवेशकों को अभी भी थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि डील पर अंतिम हस्ताक्षर और आने वाले दिनों में वैश्विक घटनाक्रम पर नजर रखना जरूरी होगा. साथ ही महंगाई, कंपनियों की कमाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले जैसे कारक भी बाजार की दिशा तय करेंगे.
Click here to Read more
.png)
