Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को घर देगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने दिए निर्देश

    10 hours ago

    1

    0

    UP News: भारत सरकार महिलाओं की मदद के लिए एक बड़ा फैसला ले रही है. जिन महिलाओं के तीन तलाक हो चुके हैं या जिन पर एसिड अटैक हो चुका है, साथ ही जिनके पास स्थायी आवास नहीं है, उन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के द्वारा उनका खुद का घर उपलब्ध कराया जाएगा. महिलाओं के साथ जुर्म शुरू से होता आ रहा है. यूपी में तीन तलाक वाले केस या एसिड अटैक के केस तो आपने भी सुने होंगे. महिलाओं के पक्ष में हर बार की तरह सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि ऐसी महिलाएं जो इन हालातों से गुजर रही हैं, उन्हें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के जरिए लाभ दिया जाएगा. यानी इनका इलाज मुफ्त कराया जाएगा. सोलर पैनल लगवाने का शानदार मौका, सरकार दे रही लाख रुपये से ज्यादा की मदद पीड़ित महिलाओं की शुरू की जांच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर कल्याण विभाग वालों ने विभागीय स्तर पर तीन तलाक, एसिड अटैक, साथ ही बेसहारा महिलाओं की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. इसका मतलब यह है कि कल्याण विभाग वाले ये पता कर रहे हैं कि वो कौन महिलाएं हैं जो इस परिस्थिति से गुजर रही हैं, जिससे कि वह सरकारी योजनाओं की लाभार्थी बन सकें. जांच पूरी होने के बाद पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक ही मकसद है कि कोई भी बेसहारा या जरूरतमंद महिला इस योजना की जानकारी से वंचित न रहे. योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अधिकारियों को ये आदेश दिया है कि तीन तलाक, एसिड अटैक या किसी अन्य कठिन परिस्थिति से गुजर रही महिलाओं, या जिन महिलाओं के पास घर नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के जरिए घर उपलब्ध कराया जाए. महिलाओं के लिए सरकार का बड़ा कदम साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये भी आदेश दिया है कि तीन तलाक की परिस्थिति से गुजरी हुई महिलाओं और उनके परिवार वालों को भी आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जाए. यानी उनका इलाज मुफ्त में कराया जाएगा. जन आरोग्य योजना से जोड़कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाया जाए. आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रही इन महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध करवाकर सरकार उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने का प्रयास कर रही है. सरकार इन योजनाओं के तहत उनका जीवन और अधिक सुरक्षित बनाने का प्रयास कर रही है. पुराना पंखा लाएं और नया ले जाएं, दिल्ली वालों के लिए आई नई स्कीम, जानें कैसे करना है अप्लाई
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, कटरा-हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी डिटेल
    Next Article
    बेटी की पढ़ाई और भविष्य की चिंता खत्म, राजस्थान सरकार दे रही 50 हजार, जानें कैसे करें आवेदन

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment