Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, कटरा-हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी डिटेल

    11 hours ago

    1

    0

    Indian Railways: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा शुरू की है. कटरा और हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में काफी राहत मिलेगी. सोमवती अमावस्या के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. लंबे समय से इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इससे जम्मू, कठुआ, हीरानगर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलेगा. अब यात्री इस स्पेशल ट्रेन के जरिए आसानी से हरिद्वार और कटरा के बीच सफर कर सकेंगे. आइए जानते हैं ट्रेन की टाइमिंग और इससे जुड़ी जरूरी बातें. ट्रेन की टाइमिंग क्या है? रेलवे के अनुसार, कटरा से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल ट्रेन 14 जून की शाम 6:15 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. वहीं हरिद्वार से कटरा के लिए यह विशेष ट्रेन 15 जून को शाम 5:20 बजे रवाना होगी. यात्रा पूरी करने के बाद यह अगले दिन सुबह 7 बजे कटरा स्टेशन पहुंचेगी. तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को घर देगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने दिए निर्देश ट्रेन में कितने कोच है? रेलवे ने फिलहाल इस स्पेशल ट्रेन को एक बार चलाने की योजना बनाई है. यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें 16 डिब्बे लगाए जाएंगे. ट्रेन में सामान्य श्रेणी, स्लीपर, एसी 3-टियर और एसी 2-टियर जैसी अलग-अलग श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध रहेगी. ट्रेन की रूट क्या है? यह विशेष ट्रेन कटरा स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी और मार्ग में कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए आगे बढ़ेगी. इसके ठहराव में शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर और रुड़की जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं. भीड़ प्रबंधन में मदद करेगी रेल सेवा सोमवती अमावस्या के दिन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है. इस मौके पर लोग गंगा स्नान करने और पूजा-पाठ के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं. यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाता है, ताकि लोगों को यात्रा में परेशानी न हो और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. बेटी की पढ़ाई और भविष्य की चिंता खत्म, राजस्थान सरकार दे रही 50 हजार, जानें कैसे करें आवेदन
    Click here to Read more
    Prev Article
    8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो सरकारी खजाने पर टूटेगा आफत का पहाड़, NPS-UPS का बोझ बढ़ना तय
    Next Article
    तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को घर देगी यूपी सरकार, सीएम योगी ने दिए निर्देश

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment