दिव्या भारती-सुशांत सिंह राजपूत का गाना, AI म्यूजिक वीडियो में किया 5 मिनट रोमांस, देखकर हो जाएंगे इमोशनल
4 hours from now
मुंबई. सोशल मीडिया पर एक एआई वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत और दिव्या भारती हैं. दोनों पर एक गाना फिल्माया गया है. गाने का नाम 'क्या तुम भी' है. यह गाना खूबसूरत वादियों में एआई की मदद से फिल्माया गया है. गाने में दोनों के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं. 5 मिनट का यह गाना आपको इमोशनल कर देगा. दोनों ही हमारे बीच नहीं है. दिव्या और सुशांत इंडस्ट्री के टॉप और बेहतरीन कलाकार थे. दोनों के आकस्मिक और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. इंडस्ट्री समेत उनके फैंस को भी बहुत दुख हुआ था. यह गाना दोनों को ट्रिब्यूट की तरह पेश किया गया है. इसका म्युजिक एफजेड ने दिया है और बोल केली एस ने लिखे हैं.
Click here to Read more
.png)