TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु का इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी:21 लोकसभा सांसद भी BJP के संपर्क में; 58 विधायकों ने पहले ही अलग गुट बनाया
4 hours ago
TMC के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रे ने सोमवर को राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी भी छोड़ दी। उन्होंने ममता के 15 साल के अराजक शासन को पार्टी की हार का नतीजा बताया और भाजपा की तारीफ की। इधर, विधायकों के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के सांसद भी ममता का साथ छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। आज दोपहर 21 लोकसभा सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर मीटिंग की। इस दौरान बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी और सुखेंदु शेखर भी मौजूद रहे। इस मीटिंग की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, कालीपद सोरेन, जगदीश बसुनिया और अरूप चक्रवर्ती नजर आए। लोकसभा में TMC के 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं। पिछले दिनों हुए घटनाक्रम में बंगाल के 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। सुखेंदु का दावा- TMC के लोग से ममता से नाराज सुखेंदु ने इस्तीफे के बाद मीडिया से कहा था कि पार्टी के कई लोग ममता मनमाने ढंग से पार्टी चला रही थीं, इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। TMC के सांसदों से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more
.png)
