TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु का इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी:दावा- 20 लोकसभा सांसद भी BJP के संपर्क में; 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया
3 hours ago
विधायकों के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के सांसद भी ममता का साथ छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने पार्टी और पद से इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुखेंदु ने लोकसभा के करीब 20 सांसदों के साथ सीक्रेट मीटिंग की। इसकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, कालीपद सोरेन, जगदीश बसुनिया और अरूप चक्रवर्ती नजर आए। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि ये सभी सांसद BJP के भूपेंद्र यादव के घर पर मिले थे। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। लोकसभा में TMC के 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं। पिछले दिनों हुए घटनाक्रम में बंगाल के 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। सुखेंदु ने इस्तीफे के बाद मीडिया से कहा था कि पार्टी के TMC के सांसदों से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more

