Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    TMC में खींचतान के बीच कल्याण बनर्जी ने अभिषेक को बताया बेटे जैसा, 24 घंटे पहले ममता बनर्जी को दिया अल्टीमेटम

    23 hours ago

    1

    0

    तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को संयमित रुख अपनाते हुए वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी के साथ टकराव की अटकलों को विराम देने की कोशिश की. अभिषेक ने कल्याण बनर्जी को अपना राजनीतिक मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उन्हें आलोचना करने का पूरा अधिकार है, जिससे पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेदों के बीच सुलह और संतुलन का संदेश देने का प्रयास नजर आया. अभिषेक की इस पहल का श्रीरामपुर के दिग्गज सांसद ने तुरंत जवाब दिया. उन्होंने अभिषेक की बात का स्वागत करते हुए उन्हें 'बेटे जैसा' बताया और इस बात पर बल दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई में पार्टी के सभी नेताओं का एकजुट रहना जरूरी है. 24 घंटे पहले ममता बनर्जी को दिया था अल्टीमेटम यह बयान ऐसे समय आया है, जब इससे महज 24 घंटे पहले कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन पर अहंकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया था. उन्होंने डायमंड हार्बर सांसद से जुड़े सभी कानूनी मामलों से खुद को अलग करने की घोषणा की थी और यहां तक कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को अल्टीमेटम भी दे दिया था कि वह अपने भतीजे और उन जैसे वरिष्ठों में से किसी एक को चुनें. ये भी पढ़ें- MP-MLAs को खरीदकर नहीं झुका सकता… TMC में टूट पर अभिषेक की दो टूक, केस की टाइमिंग पर उठाए सवाल कल्याण बनर्जी सीनियर नेता, 2-4 बातें कहने का हक: अभिषेक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद ममता बनर्जी के कालीघाट आवास से निकलते हुए अभिषेक ने पत्रकारों से कहा, 'कल्याण बनर्जी ने मुझे बचपन से देखा है. वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. उन्हें मुझे दो-चार कड़ी बातें कहने का पूरा हक है. इस पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने की कोई जरूरत नहीं है.' अभिषेक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कल्याण बनर्जी ने 'पीटीआई' से कहा, 'मैं उनके बयान का स्वागत करता हूं. वह मेरे बेटे जैसे हैं. अच्छा है कि उन्होंने अपनी गलती समझी. हम सबको मिलकर भाजपा के खिलाफ काम करना और लड़ना है.' यह सुलह ऐसे समय में हुई जब सत्तारूढ़ पार्टी हाल के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी करारी हार के नतीजों और अपने विधायी व संसदीय दोनों धड़ों में बढ़ती उथल-पुथल से जूझ रही है. राजनीतिक जानकारों ने अभिषेक की प्रतिक्रिया को एक और आंतरिक विवाद को बड़े संगठनात्मक संकट में तब्दील होने से रोकने की कोशिश के रूप में देखा. ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी की बढ़ी मुसीबत, साम्प्रदायिक टिप्पणी को लेकर हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं', एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया
    Next Article
    एअर इंडिया प्लेन क्रैशः हादसे के सालभर बाद AAIB का बयान तो आया, लेकिन जवाब नदारद! सवाल अब भी बरकरार- कैसे गई 260 लोगों की जान?

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment