Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    TMC सांसद काकोली घोष का सभी पार्टी पदों से इस्तीफा:2 दिन पहले CM शुभेंदु की बैठक में शामिल हुईं थीं

    2 weeks ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दिया है। बारासात से लोकसभा सांसद घोष ने बुधवार को TMC के स्टेट प्रसिडेंट सुब्रत बख्शी को लेटर में लिखा- मैं मानसिक संघर्ष और लंबे चिंतन के बाद पद छोड़ रही हूं। आम कार्यकर्ता की तरह पार्टी से जुड़ी रहूंगी। काकोली का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में कल्याणी में आयोजित हुई बैठक में शामिल होने के बाद आया। TMC ने घोष को बैठक में जाने से अनौपचारिक रूप से मना भी किया था। TMC जुड़े सूत्रों के मुताबिक घोष के साथ कुछ और टीएमसी नेता भी बैठक में शामिल हुए थे। वहीं, सीएम अधिकारी ने भी दावा किया था कि TMC सांसद ने उनसे कहा कि उन्हें आखिरकार आजादी मिल गई है। भाजपा नेता सौमित्र खान ने भी दावा किया है कि TMC के करीब 20 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। अगर पार्टी चाहे तो ये सांसद पार्टी बदलने के लिए तैयार हैं। BJP चाहे तो अगले कुछ दिनों में पूरी TMC खत्म हो जाएगी। इस्तीफे में टीएमसी सरकार के विवादों का जिक्र 20 मई को घोष ने पार्टी नेतृत्व को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और बारासात संगठनात्मक जिला इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। TMC ने घोष की जगह तापस चटर्जी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। दस्तीदार TMC की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के ‘बंगा जननी’ कार्यक्रम से भी जुड़ी थीं। सुब्रत बख्शी को सौंपे इस्तीफे में घोष ने राज्य की पूर्व टीएमसी सरकार से जुड़े कई विवादों, शिक्षक भर्ती घोटाला, भर्ती भ्रष्टाचार, जेल संबंधी विवाद और आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की मौत से जुड़ी घटना का भी जिक्र किया है। उन्होंने पार्टी के चुनाव रणनीति और सलाहकार समूह I-PAC के बढ़ते प्रभाव की भी आलोचना की। आरोप लगाया कि अनिर्वाचित और अलोकतांत्रिक ताकतें संगठनात्मक कामकाज को तेजी से प्रभावित करने लगी हैं। इससे पार्टी के कामकाज पर असर पड़ रहा है। TMC बोली- सौमित्र झूठ फैला रहे सौमित्र खान के बयान को TMC ने खारिज कर दिया। TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा कि भाजपा और सौमित्र खान जो बातें फैला रहे हैं, वह पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं। ऐसा कुछ नहीं होने वाला। TMC के लोकसभा में 29 सांसद लोकसभा में फिलहाल पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से TMC के पास 29 सांसद हैं। BJP के 12 और कांग्रेस के एक सांसद हैं। दलबदल विरोधी कानून के तहत किसी पार्टी के कम से कम दो-तिहाई सांसद एक साथ दल बदलें, तभी उनकी सदस्यता बच सकती है। TMC के मामले में यह संख्या करीब 19 या 20 सांसदों की बनती है। 100 से अधिक पार्षदों के इस्तीफे का भी दावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फालता चुनाव नतीजों के बाद से उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों की सात नगरपालिकाओं से 100 से अधिक पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। प्रभावित नगर निकायों में डायमंड हार्बर नगरपालिका भी शामिल है, जो अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इसके 16 बोर्ड सदस्यों में से 8 ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस बारे में टीएमसी नेतृत्व ने अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। ………………………… ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- जो TMC छोड़कर जाना चाहता है जाए:पार्टी को फिर खड़ा करने की अपील; कहा- जरूरत पड़ी तो खुद दफ्तर पेंट करूंगी पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं से TMC के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोलेंगे, उन्हें रंगेंगे और मजबूती से काम पर लौटेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोवा: 25 लोगों को जिंदा भस्‍म करने वाले नाइटक्‍लब में अब क्‍या हुआ? अचानक मच गई भगदड़
    Next Article
    26 दिन बाद चंद्रमा की राशि में बुध गोचर, 3 राशियों को बिजनेस-करियर में लाभ, बस बरतें ये सावधानियां

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment