Train News: IRCTC का बड़ा कदम! अब AI रखेगा ट्रेन के खाने पर नजर, 2400 कैमरों से हो रही निगरानी
3 days ago
Train Food Quality: ट्रेन में सफर करते हैं तो आप भी अक्सर घर से ही बनाकर खाना ले जाते होंगे, क्योंकि ट्रेन में मिलने वाले खाने में अक्सर मक्खी, कॉकरोच और अन्य गंदगी मिलने की शिकायतें सामने आती रहती हैं. इसलिए काफी यात्री ट्रेन के खाने की बजाय घर का खाना पसंद करते हैं. ऐसे मामलों में रेलवे और IRCTC को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब इन समस्याओं को कम करने और यात्रियों को बेहतर और साफ-सफाई से भरपूर खाना उपलब्ध कराने के लिए IRCTC ने एक नई तकनीक का सहारा लिया है. IRCTC ने किया खास इंतजाम बता दें कि IRCTC देशभर में मौजूद अपनी 800 से ज्यादा रसोइयों की निगरानी AI आधारित सीसीटीवी कैमरों से कर रहा है. इन कैमरों को लगाने के पीछे का मकसद यही है कि खाना साफ-सफाई और सुरक्षित तरीके से तैयार किया जाए. किसी भी तरह की गंदगी न हो, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हो. रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! 20 जून तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव, देखें पूरी लिस्ट सबसे खास बात तो यह है कि अगर किसी किचन में चूहे, कॉकरोच, मच्छर या फिर अन्य गंदगी दिखाई देती है तो AI इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को भेज देता है. इसके बाद संबंधित किचन प्रबंधन को समस्या दूर करने के निर्देश दिए जाते हैं, ताकि यात्रियों को हाइजीनिक खाना मिल सके. इस राज्य से होती है देशभर की निगरानी IRCTC ने दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित अपने कार्यालय में एक मास्टर कंट्रोल रूम बनाया है. यहीं से देशभर के 800 से ज्यादा किचन में लगे लगभग 2400 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जाती है. IRCTC के सीएमडी संजय जैन भी इस व्यवस्था पर नजर रखते हैं. तीन चेतावनी के बाद होगी कार्रवाई किसी भी तरह की गंदगी दिखने के बाद कंट्रोल रूम उस संबंधित किचन के मैनेजर को तुरंत चेतावनी देता है, लेकिन तीन बार चेतावनी देने के बाद भी उस समस्या को दूर नहीं किया जाता तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है. बस का किराया 392, ट्रेन का टिकट मात्र 40! आम जनता के लिए पटरी पर लौटी ये स्पेशल ट्रेन हर दिन सामने आती हैं सैकड़ों समस्याएं IRCTC अधिकारियों के मुताबिक, देशभर की किचनों में रोजाना 350 से 450 तक समस्याएं सामने आती हैं, जिन्हें समय रहते ठीक किया जाता है. इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें चूहों की होती हैं और खासकर उन किचनों में जो रेलवे स्टेशनों के आसपास होते हैं. इसके साथ ही अधिकारियों का कहना है कि मौसम बदलते ही कॉकरोच,मच्छर और मक्खियों की समस्या बढ़ जाती है. काफी बार कर्मचारियों के कैप और ग्लव्स न पहनने की भी कमियां सामने आती हैं, जिन्हें तुरंत सुधारने के निर्देश दिए जाते हैं. IRCTC का ये कदम रेलवे यात्रियों के लिए अहम माना जा रहा है.
Click here to Read more