वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर 44 रन बनाए:तिलक वर्मा फिफ्टी बनाकर आउट; अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 336/8
12 hours ago
ट्राई नेशन वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। दांबुला में बारिश के कारण ओवर में कटौती की गई है। अब 49-49 ओवर का मैच हो रहा है। अफगानिस्तान-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इंडिया-ए ने 48 ओवर में 8 विकेट पर 336 रन बना लिए हैं। अनुकूल रॉय क्रीज पर हैं। अरशद खान (1 रन) को अब्दुल्लाह अहमदजई ने आउट किया। उन्होंने सूर्यांश शेडगे (40 रन), तिलक वर्मा (66 रन), प्रियांश आर्या (8 रन) और वैभव सूर्यवंशी (44 रन) को भी पवेलियन भेजा। फरमनुल्लाह सफी ने आयुष बडोनी (जीरो) और ऋतुराज गायकवाड (66 रन) को लगातार बॉल पर आउट किया। प्रभसिमरन सिंह (84 रन) को इमरान मीर ने कैच कराया। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
Click here to Read more
.png)

.jpeg)