वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर 44 रन बनाए:तिलक वर्मा ने फिफ्टी लगाई; अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 277/5
11 hours ago
ट्राई नेशन वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। दांबुला में बारिश के कारण ओवर में कटौती की गई है। अब 49-49 ओवर का मैच हो रहा है। अफगानिस्तान-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इंडिया-ए ने 43 ओवर में 5 विकेट पर 277 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और सूर्यांश शेडगे क्रीज पर हैं। आयुष बडोनी जीरो और ऋतुराज गायकवाड 66 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को फरमनुल्लाह सफी ने लगातार बॉल पर आउट किया। हालांकि, वे हैट्रिक नहीं ले सके। प्रभसिमरन सिंह (84 रन) को इमरान मीर ने कैच कराया। प्रियांश आर्या (8 रन) और वैभव सूर्यवंशी (44 रन) को अब्दुल्लाह अहमदजई ने पवेलियन की राह दिखाई। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
Click here to Read more
.png)
.jpeg)
