25 की उम्र में दिख रहीं बूढ़ी? घर में बनाएं ये जादुई हेयर सीरम, डैंड्रफ-सफेद बालों से मिलेगा छुटकारा
4 hours from now
Home Remedies For Hair Loss: क्या आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं या डैंड्रफ और सफेद बालों ने आपको परेशान कर दिया है? आज हम आपको देसी हेयर सीरम बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना किसी केमिकल के आपके बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करेगा. होम्योपैथिक डॉक्टर शशि द्विवेदी बताती हैं कि गुड़हल का फूल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इससे आप देसी सीरम तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए नारियल तेल को हल्का गर्म करें और उसमें गुड़हल के फूल, करी पत्ता और मेथी दाना डालकर कुछ मिनट तक उबाल लें. ठंडा होने के बाद तेल को छानकर कांच की बोतल में भर लें. अब इस सीरम की कुछ बूंदें लेकर बालों की जड़ों में लगाएं और हल्के हाथों से गोल-गोल मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों को जरूरी पोषण मिलता है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि इसे कैसे तैयार करना है...
Click here to Read more
.png)