Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    32 साल बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 'कभी हां कभी ना' का सुनाया किस्सा, निर्देशक को लेकर कही ये बात

    6 hours ago

    1

    0

    साल 1994 में आई म्यूजिकल-कॉमेडी फिल्म 'कभी हां कभी ना' एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इस फिल्म ने रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ी थी, जिसका जादू आज भी कम नहीं हुआ हैं. फैंस 32 सालों बाद भी आज इसे देखना पसंद करते हैं. इसी बीच एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं. फैंस को आज भी क्यों पसंद है फिल्म? आईएनएस के साथ बातचीत में सुचित्रा से जब पूछा गया कि ये फिल्म फैंस को आज भी क्यों पसंद आती हैं? तो सुचित्रा ने कहा, 'मैं नहीं जानती कि इसे जादू कहूं या नहीं, लेकिन ये पूरी तरह कुंदन शाह का जादू था. उनकी कहानी कहने की कला और हर किरदार में दिखाई गई मासूमियत ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत थी. चाहे वो शाहरुख खान का किरदार हो, दीपक तिजोरी का हो या फिर आशुतोष का, हर किरदार सच्चा और रियल लगता था. साथ ही ये लोगों की जिंदगी से जुड़ी थी, इसीलिए आज भी इससे लोग खुद से जोड़ पाते हैं.' निर्देशक ने कहा था मेहनत करने के लिए इसके अलावा सुचित्रा ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, 'मुझे आज भी याद है कि कुंदन शाह ने मुझसे कहा था कि सुचित्रा, क्या तुम थोड़ा और मेहनत कर सकती हो? तुम यहां इसलिए हो क्योंकि तुम अन्ना के किरदार जैसी दिखती हो, लेकिन अगर तुम और मेहनत करोगी, तो ये और बेहतर होगा. ये बात आज भी मेरे यादों का एक खास हिस्सा है और वो उन पलों को प्यार से याद करती हैं.' ये भी पढ़ें: Neha Kakkar Birthday: 'काला चश्मा' से लेकर 'मोरनी बनके' तक, नेहा कक्कड़ के टॉप 5 गाने जो आपको थिरकने पर कर देंगे मजबूर फिल्म की टीम बता दें कि फिल्म में सुचित्रा ने 'अन्ना' का किरदार निभाया था. फिल्म में उनकी और शाहरुख खान की जोड़ी और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी बहुत पसंद किया गया था. निर्देशक कुंदन शाह की इस फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा ने किया था, जिसमें सुचित्रा के साथ शाहरुख खान, दीपक तिजोरी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे. इसके बाद शाहरुख ने इस फिल्म को खरीद लिया था और अपने बैनर के तहत शामिल कर लिया था. ये भी पढ़ें: Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
    Click here to Read more
    Prev Article
    'भारत भाग्य विधाता' प्रमोशन: कंगना रनौत ने रेट्रो लुक में ढाया कहर, फैंस हार बैठे दिल, शख्स ने दिया शादी का ऑफर
    Next Article
    Amrita Rao B'day: कहां गायब हैं विवाह की पूनम? फिल्मों से दूर होकर भी कमाती है करोड़ों, जानें आजकल क्या कर रहीं अमृता राव

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment