Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया:कप्तान मेहदी अस्पताल पहुंचे: सिर पर गेंद लगने के बाद भी मैदान पर डटे रहे

    16 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश ने गुरुवार को ढाका स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार है, जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया है। जीत के बांग्लादेश टीम के कप्तान और ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को मैच के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बल्लेबाजी के दौरान उनके सिर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज की एक खतरनाक बाउंसर लगी थी, जिससे उन्हें कन्कशन की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में ढाका के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां वे अगले 24 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रहेंगे। हालांकि, अस्पताल जाने से पहले मेहदी ने गंभीर रूप से चोटिल होने के बावजूद मैदान नहीं छोड़ा और छक्का लगाकर टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास की पहली वनडे सीरीज जीत दिलाई। बांग्लादेश ने सीरीज का पहला मैच डकवर्थ लुइस नियम के तहत 86 रन से जीता था। 34वें ओवर में मैरेडिथ की बाउंसर मेहदी हसन के हेलमेट पर लगी बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान 34वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई पेसर रिले मैरेडिथ की तेज बाउंसर मेहदी हसन के हेलमेट के साइड में लगी। गेंद लगते ही मेहदी दर्द से घुटनों के बल बैठ गए। बांग्लादेश के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान तुरंत मैदान पर पहुंचे और उनकी जांच की। स्थिति को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम के डॉक्टर भी उनके पास आए। एहतियात के तौर पर स्ट्रेचर भी मंगाया गया था। मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान मेहदी परेशान दिखे और उन्हें मैदान पर ही उल्टी हुई, जो कन्कशन का बड़ा लक्षण है। उल्टी होने और गंभीर दर्द के बावजूद कप्तान मेहदी हसन मिराज ने मैदान से बाहर जाने (रिटायर्ड हर्ट) से इनकार कर दिया। उन्होंने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए खेलना जारी रखा। मेहदी 22 रन बनाकर नाबाद रहे और फाइन लेग के ऊपर से छक्का जड़कर बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट इतिहास की पहली वनडे सीरीज जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट शून्य पर गिरे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत किसी बुरे सपने की तरह रही। टीम ने बिना खाता खोले 3 विकेट गंवा दिए। पहले ओवर में तस्कीन अहमद ने मैथ्यू शॉर्ट को शून्य पर आउट किया। अगले ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने कूपर कॉनोली और मैट रेनशॉ को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। टीम ने 22वें ओवर में 81 रन तक 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और जेवियर बार्टलेट के बीच 7वें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी हुई। हालांकि 184 रन पर ही ऑस्ट्रेलिया का 7वां और फिर 8वां विकेट गिरा। डकवर्थ लुइस से बांग्लादेश को टारगेट मिला 42 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 187/8 था, तभी बारिश आ गई। इसके बाद डकवर्थ लुइस नियम के तहत बांग्लादेश को 41 ओवर में 192 रन का टारगेट दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए लाबुशेन ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रन बनाए। बार्टलेट 52 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के लिए मुस्तफिजुर और तस्कीन ने 3-3 विकेट लिए। तन्वीर इस्लाम ने 2 विकेट लिए। बांग्लादेश ने भी शून्य पर पहला विकेट गंवाया रनचेज में बांग्लादेश ने दूसरी गेंद पर ही तंजीद हसन तमीम का विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद नजमुल हुसैन शांतो (41) और सौम्य सरकार (42) के बीच दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी हुई। हालांकि इसके बाद टीम ने 144 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तौहीद ह्रदोय और मेहदी हसन मिराज ने 51 की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। ह्रदोय ने 40* और मेहदी ने 22 रन बनाए। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 2027 वनडे वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक:54 में से 41 मैच साउथ अफ्रीका में होंगे; अगले महीने ICC ऐलान करेगी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 की संभावित तारीखें तय हो गई हैं। टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफों की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में हुई अहमदाबाद ICC बोर्ड की बैठक में तारीखों पर सहमति बनी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Relationship Tips: ખર્ચ વગર પાર્ટનર સાથે ઘરમાં રહીને વિકેન્ડ બનાવો યાદગાર, પરસ્પર પ્રેમ અને સમજણ વધશે
    Next Article
    प्रणित मोरे ही नहीं, एक कॉन्ट्रोवर्सी के चक्कर में अर्श से फर्श पर आ गए ये 5 इन्फ्लुएंसर्स, दांव पर लग गया था पूरा करियर!

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment