Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास ट्रैनिंग के दौरान धमाका, 2 जवान घायल

    13 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को LoC के पास धमाका हो गया। इस हादसे में सेना के दो जवान घोयल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक LoC के पास फॉरवर्ड एरिया में ट्रैनिंग एक्सरसाइज के दौरान अचानक ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। हादसे में घायल दोनों जवानों को पुंछ के 425 आर्मी फील्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… अभिषेक बनर्जी के जवाबों से बंगाल CID संतुष्ट नहीं, पूछताछ के दौरान कई बार भड़के; 14 जून को फिर बुलाया पश्चिम बंगाल CID ने शुक्रवार को TMC नेता अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के दूसरे दौर के लिए नया समन जारी किया। यह कदम तब उठाया गया जब जांचकर्ता एक दिन पहले विभाग के मुख्यालय में हुई पूछताछ के दौरान उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं थे। अब अभिषेक से 14 जून को फिर से सवाल जवाब होंगे। बनर्जी, कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद और तीन बार समन न मानने के बाद गुरुवार को राज्य जांच एजेंसी के सामने पेश हुए थे, उनसे सीनियर अधिकारियों की एक टीम ने कई घंटों तक पूछताछ की। कई सवालों के जवाब में बनर्जी ने केवल "मुझे नहीं पता" कहा। जबकि कुछ मौकों पर वे आपा खो बैठे। केंद्र सरकार, असम और नगालैंड के बीच समझौता, अगले साल एक-दो राज्यों को छोड़ पूरे पूर्वोत्तर से हटेगा AFSPA गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पूर्वोत्तर भारत को लेकर दो बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि 2027 तक एक-दो राज्यों को छोड़कर पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) हटा लिया जाएगा। शाह ने कहा कि AFSPA के दायरे में लगातार हो रही कमी इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में शांति लौट रही है। इसके अलावा केंद्र सरकार, असम और नगालैंड के बीच सीमा विवाद वाले इलाके में लंबे समय से बंद पड़े तेल और गैस उत्पादन को फिर से शुरू करने पर सहमति बनी है। शाह ने कहा कि इस समझौते से तेल उत्पादन क्षमता मौजूदा 1,000-1,500 बैरल प्रतिदिन से बढ़कर करीब 10 गुना हो सकती है। उन्होंने बताया कि एक तेल क्षेत्र से 15,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का तेल और गैस मिलने का अनुमान है। दिल्ली में बाएं घुटने के ऑपरेशन के बाद दलाई लामा को अस्पताल से छुट्टी मिली बाएं घुटने के ऑपरेशन के बाद दलाई लामा को शुक्रवार को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. राजेश मल्होत्रा ​​ने बताया कि तिब्बती आध्यात्मिक गुरु का ऑपरेशन 8 जून को हुआ था। इलाज के दौरान उनकी हालत स्थिर रही। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, गृह सचिव, आईबी निदेशक, सेना प्रमुख, CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB के महानिदेशक सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। बंगाल में TMC नेता के घर के पास छापा, भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को हुगली जिले के तारकेश्वर में TMC के पूर्व विधायक रामेंदु सिंह रॉय के घर के पास स्थित एक कॉलेज परिसर में छापा मारा। यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद की। असम में 4.7 तीव्रता का भूकंप, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में महसूस हुए झटके असम के कछार जिले में गुरुवार रात 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके मेघालय सहित पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। हालांकि, इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रात 9:10 बजे आया। इसका केंद्र असम के कछार जिले में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से 39 किलोमीटर नीचे थी। इसका केंद्र 24.941 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.007 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। देश में दलित ईसाई और मुस्लिमों को एससी का दर्जा दें या नहीं रिपोर्ट तैयार पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाले आयोग ने दलित ईसाइयों और दलित मुस्लिमों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देने के मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे जल्द केंद्र सरकार को सौंपा जा सकता है। अक्टूबर 2022 में गठित आयोग ने करीब तीन वर्षों तक विभिन्न राज्यों का दौरा कर सामाजिक, कानूनी और ऐतिहासिक पहलुओं का अध्ययन किया। आयोग का दायित्व यह जांचना था कि हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के अलावा अन्य धर्मों में धर्मांतरण कर चुके दलितों को भी एससी का दर्जा दिया जाना चाहिए या नहीं। वर्तमान में संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के तहत यह लाभ मुख्यतः हिंदू, सिख और बौद्ध समुदायों के दलितों को मिलता है। देश के पहले ‘मेड-इन-इंडिया’ सैन्य परिवहन विमान की टेस्ट उड़ान सफल 11 जून 2026 का दिन भारतीय विमानन और रक्षा इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। गुरुवार को देश के पहले ‘मेड इन इंडिया’ एयरबस सी 295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने वडोदरा से पहली टेस्ट फ्लाइट सफलतापूर्वक पूरी की। इसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लि. और एयरबस की वडोदरा स्थित फाइनल असेंबली लाइन में बनाया गया है। यह वायुसेना के लिए देश में बनने वाले 40 सी-295 विमानों की शृंखला का पहला विमान है। वायुसेना को पहला विमान इसी साल सौंपेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rahul Dravid shares a unique bond with son Anvay Dravid: 6 parenting tips to borrow from him
    Next Article
    मानसून झारखंड-ओडिशा पहुंचा, 9 दिन में 19 राज्य कवर:MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बिहार में बिजली गिरने से 10 की मौत

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment