Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Delhi Electronic Markets: दिल्ली के 6 बाजार जहां मिलते हैं ब्रांडेड AC और कूलर, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग

    4 weeks ago

    1

    0

    Cheapest Electronics Market in Delhi: मई का महीना आधा बीत चुका है और गर्मी भी दिन पर दिन बढ़ रही है. ऐसे में लोगों को एयर कंडीशनर यानी AC और कूलर की जरूरत पड़ती है, लेकिन कई बार बजट न होने की वजह से वह खरीद नहीं पाते हैं. लेकिन अगर आपको दिल्ली में सस्ते और अच्छे इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करनी है तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है. दिल्ली में कई ऐसे बाजार हैं, जहां से आप किफायती दाम में AC और कूलर खरीद सकते हैं. 1.करोल बाग इलेक्ट्रॉनिक मार्केट करोल बाग इलेक्ट्रॉनिक मार्केट दिल्ली का एक मशहूर इलेक्ट्रॉनिक बाजार है. अगर आपको नया या फिर पुराना AC और कूलर खरीदना हैं तो यह जगह आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है. खास बात तो यह है कि यहां पर हर ब्रांड के AC और कूलर आसानी से मिल जाते हैं. इस बाजार में कूलरों की कीमत करीब 5 हजार से शुरू हो जाती है. रेल में सफर के लिए 3AC और 3E कोच में कौन है बेहतर? यात्रा से पहले जान लें जरूरी बात 2.भागीरथी पैलेस मार्केट अगर इस मार्केट की बात करें तो यह थोक में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए सबसे फेमस जगह है, यहां पर बल्ब से लेकर फ्रिज, कूलर, एसी और टीवी तक हर तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान बहुत ही कम रेट पर मिलता है. गर्मियों में सस्ते दामों में AC और कूलर खरीदने के लिए यह जगह सबसे अच्छा ऑप्शन है. 3. मोहन सिंह मार्केट यह मार्केट दिल्ली की पुरानी और सबसे फेमस इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में से एक है. यहां पर आपको ब्रांडेड फ्रिज, कूलर, विंडो एसी काफी ज्यादा कम रेट पर मिल सकते हैं. 4.इंद्रलोक मार्केट इंद्रलोक मार्केट अपनी वैरायटी और उचित कीमतों के लिए जानी जाती है, यहां पर कूलरों की कीमत करीब 2 हजार से 15 हजार तक होते हैं. वहीं एक अच्छा एसी करीब 30 हजार तक में मिल सकता है. 5.पुरानी दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट पुरानी दिल्ली में स्थित यह मार्केट थोक और खुदरा इलेक्ट्ऱॉनिक्स के लिए फेमस है. यहां पर एसी, कूलर, रेफ्रिजरेटर और बाकी इलेक्ट्रॉनिक सामान थोक दामों पर बहुत सस्ते में मिल जाते हैं. अब इस राज्य ने किया DA बढ़ाने का ऐलान, शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, सैलरी बढ़ेगी 6. कमला मार्केट यह बाजार सिर्फ शादी की शॉपिंग करने के लिए ही नहीं, बल्कि कूलर एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए भी फेमस है. यह मार्केट कूलर की सबसे सस्ती मार्केट के लिए जानी जाती है, यहां पर 12,00 से 1500 तक कूलर की शुरुआत हो जाती है. अगर आप गर्मी से बचने के लिए एसी या कूलर खरीदना चाहते हैं तो यह दिल्ली की मार्केट आपके लिए बेहतर ऑप्शन है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या वाकई 'अनलिमिटेड' होता है हेल्थ इंश्योरेंस? पॉलिसी लेने से पहले जान लें ये 5 कड़वी हकीकतें
    Next Article
    27 लाख तक का पैकेज और 9000 से ज्यादा जॉब… ICAI प्लेसमेंट-2026 में ‘नौकरी की बारिश’

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment