Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    क्या वाकई 'अनलिमिटेड' होता है हेल्थ इंश्योरेंस? पॉलिसी लेने से पहले जान लें ये 5 कड़वी हकीकतें

    4 weeks ago

    1

    0

    Unlimited Cover Meaning: आजकल टीवी और इंटरनेट पर हेल्थ इंश्योरेंस के विज्ञापन में 'अनलिमिटेड कवर' शब्द बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया जाता है. इसे सुनकर ऐसा लगता है कि एक बार पॉलिसी ले ली तो फिर अस्पताल का कितना भी बड़ा बिल आए, हमें जेब से एक रुपए भी नहीं देना पड़ेगा और सबकुछ बीमा कंपनी ही दे देगी. चलिए जानते हैं क्या इसकी असलियत भी इतनी ही खूबसूरत है? बीमा विशेषज्ञों के अनुसार, यह कई बार कंपनियों का एक मार्केटिंग तरीका होता है, जिसके पीछे कुछ नियमों और शर्तों का एक बड़ा जाल छिपा रहता है. असल में 'अनलिमिटेड कवर' का मतलब यह नहीं होता कि हमारी इलाज पूरी तरह मुफ्त होगी. क्या है 'अनलिमिटेड कवर' का असली मतलब? बात करें हम 'अनलिमिटेड कवर' की तो इसका सीधा मतलब यह है कि आपके इंश्योरेंस की कुल राशि (Sum Insured) की सीमा बार-बार रिफिल हो सकती है. यानी अगर आपने 10 लाख का बेस प्लान लिया है और वह एक गंभीर बीमारी में खर्च हो गया, तो जरूरत के हिसाब से कंपनी उसे दोबारा रिफिल कर देगी. लेकिन, इसका यह कतई मतलब नहीं है कि कंपनी आपके अस्पताल के हर खर्च को बिना कटौती के पास कर देगी. दिल्ली के 6 बाजार जहां मिलते हैं ब्रांडेड AC और कूलर, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग 5 कारण जिनसे पूरा फायदा नहीं मिलता कमरे की सीमा (Room Rent Limit): अक्सर कई कंपनियां दावा करती हैं कि कवर अनलिमिटेड है, लेकिन असल में कमरे के किराए पर एक 'कैपिंग' लगा देती हैं. मान लीजिए अगर आपकी पॉलिसी में सिर्फ 'सिंगल प्राइवेट रूम' की शर्त है और आपने उससे महंगी या 'सुइट' ले लिया, तो कंपनी सिर्फ कमरे का अंतर ही नहीं, बल्कि बाकी इलाज जैसे डॉक्टर की फीस और अन्य खर्चों में भी 'प्रोपोर्शनेट कटौती' कर देगी. को-पेमेंट का झटका: कई पॉलिसियों में को-पेमेंट (Co-payment) का क्लॉज होता है यानी इलाज के कुल खर्चे का पेमेंट आपको खुद देन होगा. यह आमतौर पर 10% या 20% हो सकता है जो आपको खुद देना होगा. उदाहरण के तौर पर अगर बिल 10 लाख का है, तो 'अनलिमिटेड कवर' होने के बावजूद आपको 1 से 2 लाख रुपये अपनी जेब से देने पड़ सकते हैं. बीमारियों पर 'सब-लिमिट': भले ही आपका कुल कवर करोड़ों का हो लेकिन कुछ बीमारियों के इलाज के लिए कंपनियां अक्सर एक फिक्स लिमिट तय कर देती हैं. जैसे मोतियाबिंद, पथरी या घुटने का ऑपरेशन. उदाहरण के लिए, अगर मोतियाबिंद के लिए कंपनी 50,000 रुपये ही देगी, चाहे अस्पताल का खर्च 80,000 रुपये क्यों न आया हो, तो बाकी पैसे आपको खुद देने होंगे. डिडेक्टिबल की सीमा: कुछ पॉलिसियों में शुरुआती खर्च आपको खुद उठानी पड़ती है. जैसे अगर डिडेक्टिबल 50,000 रुपये है, तो पहले 50 हजार रुपये का इलाज आपको खुद ही देने होंगे, उसके बाद ही बीमा कंपनी की जिम्मेदारी शुरू होगी. जरूरत से ज्यादा खर्च: बीमा कंपनियां अस्पताल के बिलों की जांच करती हैं. अगर उन्हें लगता है कि अस्पताल का चार्ज जरूरत से ज्यादा है या कुछ इलाज 'जरूरी' नहीं था, तो वे उस हिस्से को 'गैर जरूरी खर्च' (Non-Medical Expenses) मानकर क्लेम से काट सकती हैं. Confirm Train Ticket: तत्काल या जनरल, कौन सी ट्रेन टिकट पहले होती है कन्फर्म? सफर से पहले जान लें 3 जरूरी नियम क्या ऐसी पॉलिसी लेना सही है? 'अनलिमिटेड' कवर पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसे लेने से पहले पूरी तरह समझकर लेना जरूरी है. यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है जिन्हें किसी बीमारी के कारण बार-बार अस्पताल जाना पड़े या एक ही साल में कई सदस्य बीमार पड़ जाएं. लेकिन असली सुरक्षा तभी मिलती है जब आप पॉलिसी के 'फाइन प्रिंट' (बारीक नियमों) को ध्यान से पढ़ते हैं. इसलिए पॉलिसी लेते समय हमेशा रूम रेंट, को-पेमेंट और बीमारियों की सब-लिमिट के बारे में एजेंट से स्पष्ट सवाल पूछे, क्योंकि बिना नियम पढ़ें और समझे सिर्फ 'अनलिमिटेड' लफ़्ज़ पर भरोसा करना आपको नुकसान दें सकता है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Indian Railway News: भारतीय रेलवे को लोगो में क्यों जोड़ा गया है एक और स्टार, इसका क्या मतलब होता है? समझिए
    Next Article
    Delhi Electronic Markets: दिल्ली के 6 बाजार जहां मिलते हैं ब्रांडेड AC और कूलर, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment