Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    एक्ट्रेस ट्विशा डेथ केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:पुलिस-अस्पताल की भूमिका पर सवाल; हाईकोर्ट तय करेगा गिरिबाला को जमानत मिले या नहीं

    3 weeks ago

    1

    0

    एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और भोपाल जिला अदालत में अलग-अलग सुनवाई होनी हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने मामले पर शनिवार को खुद नोटिस लिया था। CJI की अगुआई वाली बेंच संस्थागत पक्षपात, जांच प्रक्रिया समेत पुलिस और अस्पताल की भूमिका पर सुनवाई करेगी। वहीं, हाईकोर्ट में ट्विशा की सास रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह को भोपाल जिला अदालत से मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग पर सुनवाई होनी है। संबंधित याचिकाएं मध्य प्रदेश शासन और ट्विशा के पिता की ओर से दायर की गई हैं। उधर, भोपाल जिला अदालत में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह की 12 मई से 20 मई तक की कॉल डिटेल और भोपाल एम्स के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने संबंधी आवेदन पर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की वजह सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने CJI के सामने सुनवाई शुरू करने की अनुमति मांगी थी। इसमें कहा गया कि मीडिया रिपोर्ट्स और ट्विशा की मौत से जुड़े हालात के आधार पर हम अनुरोध कर रहे हैं। यह नैरेटिव बन रहा है कि ट्विशा की सास के रिटायर्ड जिला जज होने के कारण जांच की निष्पक्षता से समझौता हो सकता है। रजिस्ट्री ने सुझाव दिया कि अगर परमिशन दी जाती है तो इस मामले को सुओ मोटो रिट पिटीशन (क्रिमिनल) के रूप में दर्ज कर लिस्टेड किया जाए, ताकि संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रोटोकॉल तय करने पर विचार किया जा सके। CJI सूर्यकांत ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। हाईकोर्ट में सुनवाई टल सकती है एडवोकेट पंकज दुबे का कहना है कि हाईकोर्ट में गिरिबाला की जमानत पर सुनवाई टल सकती है। हाईकोर्ट अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार कर सकता है। ट्विशा की मौत को ससुराल पक्ष आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। समर्थ बोला- प्रेग्नेंसी कन्फर्म होने के बाद बदला ट्विशा का बर्ताव ट्विशा का पति समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर है। उसने पूछताछ में बताया कि शादी के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य थे। प्रेग्नेंसी की पुष्टि के बाद ट्विशा के व्यवहार में बदलाव आने लगा। वह अक्सर कहती थी कि ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी होने के कारण घरेलू जीवन उसके लिए मुश्किल है। इसके कारण दोनों के बीच तनाव बढ़ा। समर्थ ने बताया कि 12 मई की शाम ट्विशा के ब्यूटी पार्लर से लौटने के बाद दोनों ने साथ में वॉक की। फिर खाना खाया और साथ में समय बिताया। इसके बाद ट्विशा अपने मायकेवालों से फोन पर बात करने लगी। आज भोपाल लौटेगी दिल्ली एम्स की टीम, पीएम रिपोर्ट आने में समय दिल्ली एम्स की टीम ने रविवार को ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। भोपाल एम्स में करीब 3 घंटे चली प्रक्रिया के बाद टीम भोपाल से रवाना हो गई, जो फोटो-वीडियो और लिखित निष्कर्षों के साथ आज लौटेगी। दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्विशा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय लगेगा। हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा का एनालिसिस किया जाना बाकी है। जानिए, जांच से जुड़े सवालों के जवाब 1. डबल लिगेचर मार्क पर सवाल पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्विशा के गले पर दो समानांतर लिगेचर मार्क दर्ज हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फंदा गर्दन पर दो बार लिपटा प्रतीत होता है। इसके बावजूद मौत का कारण सुसाइड बाय हैंगिंग दर्ज किया गया। मायकेवालों का दावा है कि फांसी के सामान्य मामलों में ऐसे निशान कम मिलते हैं। 2. फंदे की बरामदगी में देरी पर सवाल पहले पोस्टमॉर्टम के समय कथित फंदा न तो डॉक्टरों को सौंपा गया था और न पुलिस ने जब्त किया था। परिजन के सवाल उठाने के बाद 15 मई को फंदा बरामद किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे मामलों में फंदा आमतौर पर शव के साथ जांच के लिए भेजा जाता है। इस देरी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। 3. शरीर पर मिले चोट के निशानों की जांच मायकेवालों के मुताबिक, ट्विशा के शरीर पर चोटों के कई निशान दर्ज हैं। बाएं हाथ की कोहनी और कलाई के बीच कई घाव भी मिले हैं। पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि ये चोटें किसी ठोस वस्तु के प्रभाव से हो सकती हैं। रिपोर्ट में चोटों की गहराई पर सीमित जानकारी दी गई है। 4. हायॉइड बोन सुरक्षित मिलने पर सवाल विशेषज्ञों के अनुसार, फांसी के कई मामलों में हायॉइड बोन या थायरॉयड कार्टिलेज प्रभावित होती है। पहले पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में यह हिस्सा सुरक्षित बताया गया है। रिपोर्ट में टिशू में रक्त के निशान दर्ज हैं, लेकिन हड्डी सुरक्षित रहने पर विस्तृत टिप्पणी नहीं है। दूसरी पोस्टमॉर्टम जांच में इस पहलू की भी समीक्षा होगी। 5. लंबाई के अंतर और मेडिकल पैनल पर सवाल पहले पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में ट्विशा की लंबाई को लेकर भी सवाल उठे हैं। एम्स भोपाल की रिपोर्ट में लंबाई 166 सेंटीमीटर दर्ज है, जबकि परिजन 172 सेंटीमीटर बता रहे हैं। वकील अंकुर पांडेय ने रिपोर्ट की सटीकता पर सवाल उठाए हैं। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… एक्ट्रेस ट्विशा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का मौत के 12 दिन बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। भदभदा श्मशान घाट में एक्ट्रेस के भाई मेजर हर्षित ने ट्विशा को मुखाग्नि दी। इस दौरान ट्विशा की मां और परिवार रोते रहे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    White House Correspondents’ Dinner Shooting: Donald Trump Thanks Law Enforcement After Gunman Shot Dead; Reiterates Call for Strengthening National Security
    Next Article
    भारत दौरे पर आ रहीं ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री, QUAD मीटिंग में होंगी शामिल

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment