Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    एनआईटी में बीटेक की पढ़ाई पर कितना होगा खर्च? जानिए 1 साल से 4 साल तक की पूरी फीस

    6 hours ago

    1

    0

    JEE Main 2026 के बाद JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.देशभर के हजारों छात्र NIT में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं.ऐसे में सबसे बड़ा सवाल फीस को लेकर होता है. कई अभिभावक और छात्र जानना चाहते हैं कि NIT में BTech की पढ़ाई के लिए कुल कितना खर्च आता है. आइए समझते हैं पूरा फीस स्ट्रक्चर. NIT में एक साल की पढ़ाई का खर्च कितना आता है? NIT में BTech कोर्स चार साल का होता है और हर साल दो सेमेस्टर होते हैं सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए एक साल की ट्यूशन फीस करीब 1.25 लाख से 1.40 लाख रुपये तक हो सकती है इसके अलावा लाइब्रेरी, परीक्षा, कंप्यूटर, इंटरनेट, रजिस्ट्रेशन और अन्य शैक्षणिक शुल्क भी जमा करने पड़ते हैं। यदि हॉस्टल और मेस का खर्च भी जोड़ दिया जाए तो एक साल का कुल खर्च लगभग 2 लाख से 2.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. NIT त्रिची का फीस स्ट्रक्चर क्या बताता है? देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल NIT त्रिची का फीस स्ट्रक्चर यह दिखाता है कि छात्रों को केवल ट्यूशन फीस ही नहीं बल्कि कई अन्य शुल्क भी देने पड़ते हैं. इनमें लाइब्रेरी, कंप्यूटर, इंटरनेट, परीक्षा, मेडिकल सुविधा, स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े शुल्क शामिल होते हैं. पहले सेमेस्टर में कुछ वन-टाइम फीस भी जमा करनी पड़ती है, जिससे शुरुआती खर्च अधिक हो जाता है. चार साल की BTech डिग्री पर कुल खर्च होगा?यदि कोई छात्र NIT में पूरे चार साल का BTech कोर्स पूरा करता है तो केवल ट्यूशन फीस ही लगभग 5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. अन्य शैक्षणिक और संस्थागत शुल्क जोड़ने पर कुल खर्च 6.5 लाख रुपये से अधिक हो सकता है. इसमें हॉस्टल और मेस का खर्च शामिल नहीं होता. हॉस्टल और भोजन का खर्च जोड़ने पर कुल राशि और बढ़ सकती है. यह भी पढ़ें - UPSSSC Recruitment 2026: यूपी विधानसभा में 170 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका किन छात्रों को मिलती है फीस में राहत? आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए NIT में फीस छूट की सुविधा भी उपलब्ध है.जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक है, उन्हें ट्यूशन फीस में पूरी छूट दी जा सकती है. वहीं 1 लाख से 5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के छात्रों को ट्यूशन फीस में बड़ी राहत मिलती हैm इसका लाभ लेने के लिए वैध आय प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी होता है. किन शुल्कों पर नहीं मिलती छूट? फीस में मिलने वाली राहत केवल ट्यूशन फीस तक सीमित रहती है. हॉस्टल फीस, मेस चार्ज, लाइब्रेरी शुल्क, परीक्षा शुल्क, इंटरनेट और कंप्यूटर फीस जैसी अन्य राशि छात्रों को अलग से जमा करनी होती है. इसलिए एडमिशन से पहले कुल खर्च का सही अनुमान लगाना जरूरी है. अगर आप किसी NIT में एडमिशन लेने की योजना बना रहे हैं तो संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम फीस स्ट्रक्चर जरूर जांच लें. अलग-अलग NIT में कुछ शुल्क अलग हो सकते हैं. इससे आपको एडमिशन के समय किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. यह भी पढ़ें - भारतीय छात्रों को जापान में फ्री पढ़ाई का मौका, पूरी फीस होगी माफ
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEP 2020: नई शिक्षा नीति से बदल रही है पढ़ाई की तस्वीर, जानिए छात्रों और शिक्षकों के लिए क्या हैं बड़े बदलाव
    Next Article
    नॉर्थ कोरिया में ड्रोन भेजकर जंग का माहौल बनाया, साउथ कोरिया के पूर्व प्रेसिडेंट यून सुक योल को 30 साल की जेल

    Related शिक्षा Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment