Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    FASTag ब्लैकलिस्ट हो जाए तो टोल प्लाजा पर क्या होगा? घर बैठे ऐसे करें दोबारा एक्टिव

    4 weeks ago

    1

    0

    FASTag Blacklisted: आज के समय में हाईवे पर सफर करने वाले ज्यादातर लोग FASTag का इस्तेमाल करते हैं. इससे टोल प्लाजा पर लंबी लाइन में रुकने की जरूरत नहीं पड़ती और पेमेंट अपने आप हो जाता है. लेकिन कई बार लोगों का FASTag अचानक ब्लैकलिस्ट हो जाता है, जिसके बाद टोल पर परेशानी शुरू हो जाती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि FASTag ब्लैकलिस्ट होने पर क्या होता है और इसे घर बैठे कैसे दोबारा एक्टिव किया जा सकता है. FASTag ब्लैकलिस्ट होने पर क्या होता है? अगर आपका FASTag ब्लैकलिस्ट हो गया है तो टोल प्लाजा पर स्कैनिंग के दौरान सिस्टम उसे रिजेक्ट कर देता है. यानी आपका टैग काम नहीं करेगा. ऐसी स्थिति में वाहन चालक को टोल प्लाजा पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि आपको दोगुना टोल टैक्स देना पड़ सकता है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी के नियमों के मुताबिक अगर FASTag काम नहीं करता या ब्लैकलिस्ट मिलता है तो वाहन को ‘कैश लेन’ माना जाता है और वहां डबल चार्ज लिया जा सकता है. इसके अलावा टोल पर लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है. कीमतें बढ़ने के बाद इन 7 टिप्स से बचाएं पेट्रोल- डीजल, होगी बचत ही बचत FASTag ब्लैकलिस्ट क्यों होता है? FASTag ब्लैकलिस्ट होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. सबसे आम वजह है बैलेंस खत्म होना. अगर FASTag वॉलेट या लिंक बैंक अकाउंट में पर्याप्त पैसा नहीं है तो टैग ब्लैकलिस्ट हो सकता है. इसके अलावा KYC पूरी नहीं होना, लंबे समय तक इस्तेमाल न करना, वाहन नंबर अपडेट में गड़बड़ी या बैंक की तरफ से तकनीकी समस्या भी कारण बन सकती है. कई बार लोग नया वाहन खरीदने के बाद पुराना FASTag बंद नहीं कराते, जिससे भी दिक्कत आती है. घर बैठे ऐसे करें एक्टिव- अगर आपका FASTag ब्लैकलिस्ट हो गया है तो उसे दोबारा एक्टिव करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. यह काम घर बैठे मोबाइल से किया जा सकता है. सबसे पहले अपने FASTag ऐप या बैंक की वेबसाइट पर लॉगिन करें. वहां जाकर बैलेंस चेक करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत रिचार्ज करें. कई मामलों में रिचार्ज के कुछ मिनट बाद ही FASTag दोबारा एक्टिव हो जाता है. अगर KYC पेंडिंग है तो जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और वाहन की RC की जरूरत पड़ सकती है. KYC पूरी होने के बाद टैग फिर से चालू हो सकता है. इसके अलावा अगर समस्या बनी रहती है तो अपने FASTag प्रोवाइडर के कस्टमर केयर से संपर्क करें. ज्यादातर बैंक और कंपनियां ऐप के जरिए सपोर्ट सुविधा देती हैं. सरकारी कर्मचारियों के लिए धर्म संकट! मां-बाप या सास-ससुर, किसी एक को ही मिलेगी मेडिकल की सुविधा ध्यान दें- हाईवे पर निकलने से पहले हमेशा FASTag का बैलेंस और स्टेटस चेक कर लेना चाहिए. इससे टोल प्लाजा पर अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है. साथ ही समय-समय पर KYC अपडेट रखना भी जरूरी है. छोटी सी लापरवाही कई बार सफर को मुश्किल बना सकती है. इसलिए FASTag को हमेशा एक्टिव और अपडेट रखना ही समझदारी है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Hotel Safety Tips: होटल के कमरे में घुसते ही कर लें ये काम, कहीं 'तीसरी आंख' ना रख रही हो नजर
    Next Article
    Fuel Saving: कीमतें बढ़ने के बाद इन 7 टिप्स से बचाएं पेट्रोल- डीजल, होगी बचत ही बचत

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment