Fuel Saving: कीमतें बढ़ने के बाद इन 7 टिप्स से बचाएं पेट्रोल- डीजल, होगी बचत ही बचत
3 weeks ago
Fuel Saving Tips: आज यानी 15 मई 2026 से पेट्रोल- डीजल की कीमतों में 3 रुपये की वृद्धि हुई है. ये वृद्धि आम आदमी की जेब पर एक बड़े बोझ की तरह है. महंगाई की दर जैसे- जैसे भारत में बढ़ती जा रही है इसका असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी तेजी से पड़ रहा है. अब पेट्रोल- डीजल की बढ़ोतरी की वजह से ट्रैवल भी महंगा होने जा रहा है. इसी बीच अब लोगों को ईंधन बचाने की तरफ ध्यान देने की जरूरत है. ये कोई मुश्किल काम नहीं है, बल्कि कुछ आसान टिप्स की मदद से आप पेट्रोल और डीजल को बचा सकते हैं. ऐसा किया तो महीने का खर्च काफी कम हो सकता है. यहां जानें 7 जरूरी टिप्स जिनकी मदद से कार या बाइक का पेट्रोल- डीजल बचेगा: ये भी पढ़ें: बार-बार बीमा कराने का झंझट खत्म, भारत में 'एनुअल डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस' लॉन्च, जानें क्या हैं फायदे अचानक ब्रेक लगाने से बचेंगाड़ी चलाते समय ध्यान रखें कि अचानक से तेज एक्सीलेरेशन और बार-बार ब्रेक ना लगाना पड़े. 40–60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्थिर स्पीड पर चलाने से माइलेज बेहतर मिलता है. ऐसे में ओवरस्पीडिंग ना करते हुए संभलकर गाड़ी चलाएं और बार- बार ब्रेक लगाने से बचें. अगर आप कम स्पीड में गाड़ी चलाएंगे तो ब्रेक भी बार-बार या अचानक नहीं लगाना पड़ेगा. इंजन पर दबाव ना डालेंट्रैफिक सिगनल पर ज्यादा देर तक खड़े हैं तो इंजन ऑन करके ना खड़े रहें. इससे इंजन पर दबाव पड़ता है. ट्रैफिक में लंबे समय रुकना हो तो इंजन बंद कर दें. ऐसा करने से ईंधन की भी बचत होती है और पेट्रोल- डीजल भी बचाया जा सकता है. गाड़ी की देखभाल करेंआपकी गाड़ी नई हो या पुरानी हो, उसे अच्छी तरह से इस्तेमाल करें. गाड़ी की अच्छे से देखभाल करेंगे तो गाड़ी में कम पेट्रोल की खपत होगी. गाड़ी के टायर में सही एयर प्रेशर रखें. कम हवा होने पर पेट्रोल ज्यादा लगता है. गाड़ी की समय पर सर्विस करवाते रहें. इंजन ऑयल और एयर फिल्टर साफ रखें, इतना ही नहीं बल्कि व्हील अलाइनमेंट सही रखें, इससे भी ईंधन की बचत होती है. ये भी पढ़ें: Train News: रेलवे स्टेशन पर ब्रश करना पड़ सकता है भारी, आज ही जान लें ट्रेन यात्रा के जरूरी नियम AC कम चलाएंजब भी कार से कहीं जाएं तो AC जरूरत के हिसाब से ही इस्तेमाल करें. AC तभी चलाएं जब जरूरत हो क्योंकि AC पेट्रोल ज्यादा खपत करता है. इसके अलावा ट्रैफिक वाले रास्तों की बजाय आने- जाने के लिए कम भीड़ वाले रूट चुनें. कोशिश करें कि कहीं भी निकलने से पहले गूगल मैप पर पहले ट्रैफिक चेक कर लें. अच्छी क्वालिटी का ईंधन भरवाएंगाड़ी में ईंधन भरवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा अच्छी क्वालिटी का ही ईंधन भरवाएं. पेट्रोल हमेशा ऐसे पेट्रोल पंप से भरवाएं जो विश्वसनीय हो. बेकार क्वालिटी का ईंधन गाड़ी के इंजन और माइलेज दोनों के लिए अच्छा नहीं रहता है. बाइक या स्कूटर वालों के लिएअगर आप बाइक या स्कूटर से टैवल करते हैं तो ध्यान रखें कि क्लच दबाकर बाइक न चलाएं. ऐसा करने से पेट्रोल की ज्यादा खपत होगी. गाड़ी चलाते समय हमेशा सही गियर में बाइक चलाएं. तेज रेस देकर तुरंत ब्रेक लगाने से बचें. इन छोटी- छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी टू व्हीलर का पेट्रोल भी बचा सकते हैं. छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखेंइसके अलावा कुछ रोजमर्रा की बातों का ध्यान रखेंगे तो पेट्रोल की खपत बचाव होगा. जैसे छोटी दूरी के लिए हमेशा पैदल जाएं या साइकिल का इस्तेमाल करें. एक साथ एक ही रूट के कई काम निकालकर निपटा लें, ऐसा करने से बार- बार गाड़ी निकालने से बच जाएंगे और पेट्रोल भी कम लगेगा. कोशिश करें कि कारपूलिंग से ट्रैवल करें. गाड़ी में बहुत ज्यादा वजन ना रखें, इससे भी ईंधन की खपत ज्यादा होती है.
Click here to Read more