Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    फुटबॉल वर्ल्ड कप में 96 साल पुरानी हिस्ट्री रिपीट:अमेरिका ने पराग्वे को हराया; कनाडा और बोस्निया मैच में विवाद हुआ

    1 day ago

    1

    0

    फुटबॉल वर्ल्ड कप में शनिवार को 96 साल पुरानी हिस्ट्री रिपीट हुई। जब मेजबान अमेरिका ने ग्रुप-डी मैच में पराग्वे को 4-1 से हराया। अमेरिकी टीम ने 1930 के एडिशन में पराग्वे को 3-0 के एकतरफा अंतर से हराया था। उस मुकाबले में बर्ट पटेनाउड ने टूर्नामेंट के इतिहास की पहली हैट्रिक लगाई थी। 32 साल बाद घरेलू धरती पर फीफा वर्ल्ड कप खेल रहे अमेरिका ने चार गोल दागे और टूर्नामेंट में अपने इरादे जाहिर कर दिए। यह पहला मौका है जब अमेरिका ने वर्ल्ड कप के किसी मुकाबले में चार गोल किए हैं। इस मैच के बाद अमेरिकी टीम ग्रुप-डी में पहले स्थान पर है। जबकि पराग्वे चौथे स्थान पर पहुंच गई है। दिन के एक अन्य मुकाबले में 64वीं रैंक की टीम बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने से ज्यादा रैंकिंग (30) वाली कनाडा को एक-एक के ड्रॉ पर रोक लिया और एक अंक साझा करने पर विवश कर दिया। LA स्टेडियम में अमेरिका के मैच से म्यूजिकल परफॉर्मेंस… बालोगुन ने वर्ल्ड कप डेब्यू में डबल गोल किए अमेरिका ने अटैकिंग शुरुआत की और क्रिश्चियन पुलिसिक के प्रयास पर मिले आत्मघाती गोल से 1-0 की बढ़त हासिल की। फिर बालोगुन ने 31वें मिनट और पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। यह किसी भी वर्ल्ड कप मैच के पहले हाफ में अमेरिका की सबसे बड़ी बढ़त रही। न्यूयॉर्क में जन्मे और इंग्लैंड में पले-बढ़े 24 साल के बालोगुन ने अपने वर्ल्ड कप डेब्यू में दो गोल कर इतिहास रच दिया। वह 1930 के बाद वर्ल्ड कप के एक मैच में दो गोल करने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बने। मौरिसियो ने पराग्वे की वापसी कराई दूसरे हाफ में पराग्वे के लिए मौरिसियो ने एक गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी टीम ने मैच पर पकड़ बनाए रखी। इंजरी टाइम के अंतिम क्षणों में जियो रेयना ने चौथा गोल कर जीत पर मुहर लगा दी। कनाडा और बोस्निया मैच 1-1 से ड्रॉ साइल लारिन ने 78वें मिनट में गोल करके कनाडा की हार टाली को-होस्ट कनाडा ने ग्रुप-बी में अपने अभियान का आगाज ड्रॉ के साथ किया है। उसे 64वीं रैंक की टीम बोस्निया-हर्जेगोविना ने एक अंक साझा करने पर विवश कर दिया। इस मैच के बाद कनाडा ग्रुप बी में पहले स्थान पर आ गई है, जबकि बोस्निया दूसरे स्थान पर है। टोरंटो में शुक्रवार रात को 30वीं रैंक की टीम कनाडा 77 मिनट तक 0-1 से पिछड़ रही थी। 76वें मिनट पर मैदान पर आए साइल लारिन ने 2 मिनट के अंदर ही गोल करके कनाडा को होम ग्राउंड पर वर्ल्ड कप इतिहास का पहला अंक दिलाया। यह कनाडा के वर्ल्ड कप इतिहास का केवल दूसरा गोल था। टीम 1986 वर्ल्ड कप में तीनों मैच हार गई थी और 2022 में भी ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी। अब कनाडा अपना अगला ग्रुप मुकाबला 18 जून को कतर के खिलाफ खेलेगा, जबकि बोस्निया-हर्जेगोविना उसी दिन स्विट्जरलैंड से भिड़ेगा। लुकिच ने पहला इंटरनेशनल गोल किया, बोस्निया को बढ़त मिली फर्स्ट हाफ में बोस्निया-हर्जेगोविना ने 21वें मिनट में जोवो लुकिच के हेडर गोल की बदौलत बढ़त हासिल की। कप्तान सियाद कोलासिनाच ने कॉर्नर किक पर अहम भूमिका निभाई। इंटरनेशनल फुटबॉल में यह लुकिच का पहला गोल था। कनाडा ने बराबरी के लिए लगातार दबाव बनाए रखा। 54वें मिनट में रिची लारिया का प्रयास क्रॉसबार से टकराकर बाहर चला गया। कनाडा इस मैच में अपने स्टार खिलाड़ी अल्फोंसो डेविस के बिना उतरा, जो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हैं। मैच के दौरान बोस्निया गोलकीपर के फाउल पर विवाद बोस्निया के गोलकीपर निकोला वासिल के एक फाउल पर विवाद खड़ा हो गया। हाफ टाइम के 4 मिनट बाद वासिल ने कनाडा के स्ट्राइकर तानी ओलुवासेयी को टक्कर मार दी। इस पर अर्जेंटीना के रेफरी फकुंडो टेलो ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वेन रूनी ने कहा कि वासिल को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेजना चाहिए था। वहीं, 2014 वर्ल्ड कप फाइनल में असिस्टेंट रेफरी रह चुके डैरेन कैन ने नियमों का हवाला देते हुए कहा- 'गोलकीपर ने पहले साफ तौर पर गेंद को खेला था। उसके बाद हुई टक्कर को टालना संभव नहीं था। इसे गंभीर फाउल या खतरनाक खेल नहीं माना जा सकता, क्योंकि गोलकीपर का पूरा ध्यान गेंद को रोकने पर था।' ----------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ओपनिंग सेरेमनी में पॉपस्टार शकीरा ने ‘डाई-डाई’ सॉन्ग गाया फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार रात को मैक्सिको में 39 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी हुई। इसमें पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय ने परफॉर्म किया। दोनों ने मिलकर FIFA का ऑफिशियल सॉन्ग ‘डाई-डाई’ गाया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    MEA Debunks Reports Of Attack On Ship With Indian Crew Near Oman, Says All Sailors Safe
    Next Article
    Shillong Teer Result Today, June 13, 2026: Check Winning Numbers, Live Result Chart for Shillong Morning Teer, Shillong Night Teer, Khanapara Teer and Jowai Ladrymbai

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment