Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ईरान-अमेरिका में समझौते की खबरों से शेयर मार्केट चढ़ा:सेंसेक्स में 1695 अंकों की तेजी, 75,527 पर बंद; निफ्टी 461 अंक चढ़कर 23,622 पर पहुंचा

    9 hours ago

    1

    0

    आज यानी शुक्रवार, 12 जून को सेंसेक्स 1695 अंक की तेजी के साथ 75,527 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 461 अंकों की तेजी है, ये 23,622 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी, प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। वहीं सुबह सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 300 अंक की तेजी के साथ खुला था। ईरान-अमेरिका की डील की खबरों से मार्केट चढ़ा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने एक नई डील को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं रखेगा और डील होते ही होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया जाएगा। हालांकि ईरान ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी बयान की वजह से शेयर बाजार चढ़ा है। एशियाई बाजारो में तेजी, साउथ कोरिया का बाजार 8% चढ़ा अमेरिकी बाजारों में कल तेजी रही विदेशी निवेशकों ने कल 1987 करोड़ के शेयर बेचे डे-हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 पर बंद हुआ था सेंसेक्स शेयर बाजार में कल यानी 11 जून को मिला-जुला कारोबार रहा। सेंसेक्स डे हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,162 के स्तर पर आ गया है। कल के कारोबार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। सेंसेक्स सुबह गिरावट के साथ खुला था। लेकिन कारोबार के दौरान ये करीब 400 अंक चढ़कर 74,394 के डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि 1 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली आई और सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 53 अंकों की गिरावट रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानसून झारखंड-ओडिशा पहुंचा, 9 दिन में 19 राज्य कवर:MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; बिहार में बिजली गिरने से 10 की मौत
    Next Article
    सौर ऊर्जा-10: 3 KW का सोलर सिस्टम कितनी बिजली देगा, कौन-कौन से उपकरण चलेंगे, कैसे लगवाऊं? पूरी जानकारी दें

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment