I.N.D.I.A. की बैठक से पहले कांग्रेस विरोधी पोस्टर लगे:लिखा- राहुल गांधी में स्थिरता की कमी; 23 विपक्षी दल शामिल होंगे, ममता-अखिलेश दिल्ली पहुंचे
8 hours ago
इंडिया ब्लॉक की बैठक से पहले दिल्ली की अकबर रोड पर कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें राहुल गांधी की तस्वीर और कांग्रेस के खिलाफ बयान हैं। NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर वाले पोस्टर पर लिखा है- राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी की कमी है। शरद के अलावा AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान, TMC चीफ ममता बनर्जी, आंध्र के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन की तस्वीर वाले पोस्टर लगें हैं और कांग्रेस के खिलाफ दिए बयान लिखे हैं। पोस्टर किसने लगाए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, NDA सरकार को घेरने के लिए 2 साल बाद I.N.D.I.A ब्लॉक की आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के कॉन्टिट्यूशन क्लब में बैठक है। कांग्रेस का दावा है कि इसमें 23 विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में 'इंडिया गठबंधन' को 'इंडिया जनबंधन' लिखा। दिल्ली में कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर 3 साल में I.N.D.I.A से 3 बड़ी पार्टियां अलग हो गईं बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, RJD के तेजस्वी यादव, शिवसेना (UBT) के उद्धव ठाकरे समेत वामपंथी दलों और अन्य छोटे दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। AAP और DMK बैठक में शामिल नहीं होंगी। CPI (M) ने अपना विरोध दर्ज कराया है, लेकिन बैठक में शामिल होगी। JMM पर सस्पेंस है। I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉक से गुजर जाएं…
Click here to Read more
.png)
