Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL- कोलकाता का छठा विकेट गिरा:कुलदीप यादव ने 14वें ओवर में लगातार दो विकेट लिए; दिल्ली ने 204 रन का टारगेट दिया

    3 weeks ago

    1

    0

    IPL 2026 के आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 204 रन का टारगेट दिया है।ईडन गार्डन्स में टॉस हारकर दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 13 ओवर के बाद 3 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। कैमरन ग्रीन 2, मनीष पांडे 25 और फिन एलन 20 रन बनाकर आउट हुए। टीम के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 60 रन की पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। अक्षर पटेल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 39 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर ने 28 रन और आशुतोष शर्मा ने नाबाद 18 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। मैच का स्कोरकार्ड… कोलकाता प्लेऑफ से बाहर राजस्थान ने आज के पहले मैच में मुंबई को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। इसके साथ ही कोलकाता और पंजाब प्लेऑफ से बाहर हो गईं। दिल्ली के खिलाफ जीतकर भी कोलकाता 15 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी। राजस्थान 16 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई। उससे पहले बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद क्वालिफाई कर चुकी हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कोलकाता : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे। इम्पैक्ट ऑप्शंस- फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी। दिल्ली: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी, मिचेल स्टार्क और लुंगी एनगिडी। इम्पैक्ट ऑप्शंस- त्रिपुराणा विजय, समीर रिजवी, विपराज निगम, नीतीश राणा, कुलदीप यादव।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ₹2,550 प्रोसेसिंग फीस मांगकर थमा रहे लोन अप्रूवल लेटर, PIB ने खोली फर्जी स्कीम की पोल
    Next Article
    मैच खेलने के दौरान भारतीय खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा, 39 साल की उम्र में हुआ निधन

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment