IPL- लखनऊ का छठा विकेट गिरा:इंग्लिस के बाद मुकुल आउट, यानसन को दूसरा विकेट; पंजाब के खिलाफ स्कोर 179/6
3 weeks ago
IPL में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला जा रहा है। पंजाब ने इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। लखनऊ ने 19 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं। अब्दुल समद और अर्जुन तेंदुलकर क्रीज पर हैं। मुकुल चौधरी 1, जोश इंग्लिस 72, ऋषभ पंत 26, आयुष बडोनी 43, निकोलस पूरन 2 रन और अर्शिन बिना खाता खोले आउट हो गए। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव। इंपैक्ट ऑप्शंस: शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह। पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इंपैक्ट ऑप्शंस: हरप्रीत बरार, मार्कस स्टोयनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।
Click here to Read more

.png)