Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट शुरू, वाटर कैनन सलामी दी:20 महिलाएं समेत 170 किसान लखनऊ आएंगे, योगी से मिलेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें शुरू हो गई हैं। सोमवार को लखनऊ से आई इंडिगो की फ्लाइट यहां पहली बार उतरी। वाटर कैनन से फ्लाइट को सलामी दी गई। अब यह फ्लाइट 161 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जाएगी। इसके अलावा, एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जमीन देने वाले 170 किसान स्पेशल फ्लाइट से नोएडा से लखनऊ आएंगे। इनमें 20 महिलाएं भी शामिल हैं। किसान सीएम योगी से मुलाकात करेंगे। सभी किसान फ्लाइट में बैठ गए हैं। एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी ने 28 मार्च को किया था। पहले फेज का काम पूरा हो गया है। इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं। यहां से हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट पर करीब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। सभी चार फेज का काम पूरा हो जाने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा बड़ा एयरपोर्ट होगा। एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को किया गया था। यानी 5 सालों में एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ। तस्वीरें देखिए- आज से हैदराबाद और अमृतसर के भी उड़ान शुरू होगी आज हैदराबाद और अमृतसर के लिए भी नियमित फ्लाइट्स शुरू होंगी। इंडिगो 16 जून से नोएडा से बेंगलुरु और जम्मू के लिए नियमित फ्लाइट शुरू करेगी। अकासा एयर भी 16 जून को नोएडा से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने वाली है। इसके अलावा बरेली, श्रीनगर, जयपुर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, चंडीगढ़, किशनगढ़ और देहरादून के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPO News : આ અઠવાડિયામાં 4 IPO ખુલશે, 3 કંપનીના શેર લિસ્ટિંગ થશે
    Next Article
    वैभव सूर्यवंशी ने गुणासेकरा के ओवर में 3 बाउंड्री लगाई:इनमें दो चौके, एक छक्का शामिल; श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 17/0

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment