वैभव सूर्यवंशी ने गुणासेकरा के ओवर में 3 बाउंड्री लगाई:इनमें दो चौके, एक छक्का शामिल; श्रीलंका-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 17/0
8 hours ago
वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मैच इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में खेला जा रहा है। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम ने 2 ओवर में बिना नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी ने चमिका गुणासेकरा के ओवर में 3 बाउंड्री लगाई। इनमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। फाइनल पहुंचने के लिए भारत का यह मैच जीतना जरूरी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम और यश ठाकुर। श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलाम्बेग, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, कुगदास मथुलन, चमिका करुणारत्ने और मोहम्मद शिराज।
Click here to Read more
