कंबल, धोती, बच्चों के कपड़े... बंगाल में कैसे मारा जा रहा गरीबों का हक, देखें VIDEO
4 hours from now
कंबल, साड़ी, धोती, बच्चों के कपड़े और ना जाने क्या-क्या. तृणमूल कांग्रेस के शासन काल में गरीबों का हक किस तरह से मारा जा रहा था, इसका सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. यह वीडियो कोलकाता के दमदम स्थित श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लाब का है, जहां पर बड़ी तादाद में राहत सामग्री को जमा करके रखा गया था. क्लब परिसर के एक कमरे से बड़ी संख्या में कंबल, साड़ियां, कपड़े, तिरपाल और साउथ दमदम नगर पालिका के नाम वाली प्लास्टिक बाल्टियां बरामद की गई है. घटना की जानकारी सामने आते ही स्थानीय लोग और बीजेपी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए. सभी ने धांधली के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. वहीं, इस मसले पर अब राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है.
Click here to Read more
.png)
