म्यूजिकल सुल्तान: इन 3 भाइयों के बिना अधूरा होता बॉलीवुड म्यूजिक, गोविंदा ही नहीं शाहरुख के लिए भी बने वरदान
1 month ago
बॉलीवुड की चमक-दमक अक्सर स्क्रीन पर दिखने वाले स्टार्स तक ही सीमित रहती हैं, लेकिन उस चमक के पीछे की दिल को छू लेने वाली आवाजें और जादुई धुनें ही एक फिल्म को अमर बनाती हैं. बॉलीवुड म्यूजिक हिस्ट्री में एक समय ऐसा था, जब हर दूसरी फिल्म के क्रेडिट रोल पर एक ही परिवार का दबदबा था- 'राठौर परिवार'. रूप कुमार राठौर, विनोद राठौर, और श्रवण राठौर... ये तीन भाई म्यूजिक के तीन पिलर हैं, जिनके बिना 90s का गोल्डन एरा कभी पूरा नहीं होता. जहां श्रवण की धुनों ने 'आशिकी' में धूम मचा दी, वहीं विनोद की एनर्जी ने गोविंदा को 'नंबर 1' बना दिया और रूप कुमार की गंभीरता ने शाहरुख खान के रोमांस में जान डाल दी. यह इन तीन भाइयों के अटूट डेडिकेशन और एक म्यूजिकल लेगेसी की कहानी है जो आज भी लाखों दिलों में गूंजती है.
Click here to Read more
.png)