Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Namo Bharat Train: सराय काले खां से मेरठ तक उमड़ा जनसैलाब, नमो भारत से एक दिन में 1.25 लाख यात्रियों ने किया सफर

    6 hours ago

    1

    0

    Delhi Ghaziabad Meerut News: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने यात्रियों की संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है. सोमवार, 8 जून को इस कॉरिडोर पर करीब 1.25 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया, जो अब तक की सबसे अधिक दैनिक राइडरशिप है. आम दिनों में जहां लगभग एक लाख यात्री नमो भारत सेवाओं का उपयोग करते हैं, वहीं यह आंकड़ा सार्वजनिक परिवहन के प्रति लोगों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है. तेज, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा की तलाश में बड़ी संख्या में लोग अब नमो भारत को अपना पसंदीदा विकल्प बना रहे हैं. समय की बचत ने बढ़ाया यात्रियों का भरोसा नमो भारत की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण कम समय में यात्रा पूरी करने की सुविधा मानी जा रही है. रोजाना नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा से जुड़े लोग इस सेवा का अधिक उपयोग कर रहे हैं. ट्रेनों की लगभग 99 प्रतिशत समयबद्धता ने भी यात्रियों का विश्वास मजबूत किया है. इसके चलते लोगों को ट्रैफिक जाम और सड़क मार्ग की अनिश्चितताओं से काफी राहत मिल रही है. प्रमुख स्टेशनों पर सबसे ज्यादा रही आवाजाही कॉरिडोर के सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, गाजियाबाद और बेगमपुल स्टेशन सबसे अधिक व्यस्त स्टेशनों में शामिल रहे हैं. इन स्टेशनों की खासियत यह है कि यहां मेट्रो, रेलवे, बस सेवाओं और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों से बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध है. यही कारण है कि कुल राइडरशिप में इन स्टेशनों की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है. गौरतलब है कि, मेरठ में नमो भारत के साथ-साथ मेरठ मेट्रो सेवाएं भी इसी कॉरिडोर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित हो रही हैं. इससे यात्रियों को शहर के भीतर और शहर से बाहर दोनों तरह की यात्रा के लिए एकीकृत सुविधा मिल रही है. यह मॉडल देश की अन्य परिवहन परियोजनाओं के लिए भी एक उदाहरण माना जा रहा है. EPF Nominee: EPF खाते में नॉमिनी बदलना है? घर बैठे मिनटों में करें अपडेट, जानिए पूरा तरीका गर्मी में राहत, जेब पर भी कम बोझ दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पूरी तरह वातानुकूलित नमो भारत ट्रेनें यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव दे रही हैं. वहीं पेट्रोल और डीजल की बढ़ती लागत के बीच यह सेवा निजी वाहनों की तुलना में अधिक किफायती साबित हो रही है. इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी यह एक बेहतर विकल्प बनकर उभरी है. बढ़ती मांग को देखते हुए बढ़ाई गई सेवाएं यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि को ध्यान में रखते हुए एनसीआरटीसी ने हाल ही में पीक आवर्स के दौरान 18 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स शुरू की हैं. सुबह 7 बजे से 11:30 बजे और शाम 5 बजे से 8:30 बजे के बीच सराय काले खां और मेरठ साउथ के बीच अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा. ताजा आंकड़े बताते हैं कि नमो भारत अब केवल एक नई परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि लाखों लोगों की दैनिक जरूरत बनती जा रही है. रिकॉर्ड राइडरशिप इस बात का संकेत है कि दिल्ली-एनसीआर में लोग तेजी से निजी वाहनों की जगह आधुनिक और विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन को अपना रहे हैं. आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. स्वच्छ यमुना के लिए बड़ा अभियान! 14 जून को सफाई अभियान में जुटेगी दिल्ली, आप भी कर सकते हैं भागीदारी
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी योजना का फायदा उठाकर शुरू किया मुर्गी पालन, आज हर महीने हो रही 50-60 हजार रुपये की कमाई
    Next Article
    साइबर फ्रॉड का फंसा पैसा वापस पाना हुआ आसान, MRM पोर्टल से घर बैठे मिलेगा रिफंड, ऐसे करें अप्लाई

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment