Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Ujjwala Yojana New Rules: पहले 4 सिलेंडरों पर मिलेगी 300 की सब्सिडी, क्या हैं पात्रता के नए नियम, अब कौनसे दस्तावेज चाहिए?

    8 hours ago

    1

    0

    Ujjwala Yojana New Rules: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रायल ने संकेत दिया है कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले LPG सिलेंडरों की संख्या में बदलाव किया गया है. अब यह संख्या 9 से घटाकर 4 कर दी गई है. हालांकि, सरकार की ओर से इसे लेकर कोई पूरी तरह स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मंत्रालय के हालिया बयान में कहा गया है कि उज्जवला परिवारों को हर साल पहले चार रिफिल पर प्रति सिलेंडर 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. उज्ज्वला ग्राहकों को कितने सिलेंडर मिलेंगे? ताजा जानकारी के मुताबिक, PMUY लाभार्थियों को हर साल पहले चार LPG रिफिल पर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी मिलेगी. इसका मतलब है कि एक परिवार को साल में टोटल 1200 की सब्सिडी दी जाएगी. स्वच्छ यमुना के लिए बड़ा अभियान! 14 जून को सफाई अभियान में जुटेगी दिल्ली, आप भी कर सकते हैं भागीदारी LPG पर मिलती है इनडायरेक्ट सब्सिडी सरकार के मुताबिक, उज्जवला लाभार्थियों को पहले से ही अप्रत्यक्ष सब्सिडी का लाभ मिल रहा है. 7 जून को LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद मंत्रालय का कहना है कि उज्जवला लाभार्थियों को 14.2 किलो का सिलेंडर करीब 642 रुपये में मिलता है, जबकि आम यूजर्स को इसकी कीमत 942 तक चुकानी पड़ती है. असल में इसकी सप्लाई लागत में 1600 से भी ज्यादा बताई जा रही है. सरकार का दावा है कि उज्जवला यूजर्स को करीब 1 हजार तक की अप्रत्यक्ष सब्सिडी मिलती है. उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता PMUY का लाभ लेने के लिए कुछ खास शर्तें तय की गई हैं जैसे... सबसे जरूरी तो आवदेक महिला होनी चाहिए और उसकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा हो. परिवार में पहले से कोई LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए. गरीब परिवार की वयस्क महिला आवेदन कर सकती है. इस योजना के मुख्य लाभ उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को कई सुविधाएं मिलती हैं जैसे... बिना किसी सिक्योरिटी डिपॉजिट LPG कनेक्शन पहला फ्री रिफिल घरेलू गैस चूल्हा प्रेशर रेगुलेटर और सुरक्षा किट बैंक खाते में सीधे सब्सिडी ट्रांसफर आवेदन कैसे करें? आप ऑनलाइन आवेदन https://pmuy.gov.in पर जाकर या CSC सेंटर के जरिए आवेदन किया जा सकता है. वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए आप पास के LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर फॉर्म जमा किया जा सकता है. जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं? आधार कार्ड बैंक पासबुक राशन कार्ड आयु और पते का प्रमाण पासपोर्ट साइज फोटो स्व-घोषणा पत्र (Declaration) क्या रेलवे लाइन और ट्रैक एक ही हैं? सच जानकर रह जाएंगे हैरान
    Click here to Read more
    Prev Article
    EPF Nominee: EPF खाते में नॉमिनी बदलना है? घर बैठे मिनटों में करें अपडेट, जानिए पूरा तरीका
    Next Article
    Train News: क्या रेलवे लाइन और ट्रैक एक ही हैं? सच जानकर रह जाएंगे हैरान

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment