Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सरकारी योजना का फायदा उठाकर शुरू किया मुर्गी पालन, आज हर महीने हो रही 50-60 हजार रुपये की कमाई

    6 hours ago

    1

    0

    Poultry Farming: अगर आप कम निवेश में कोई ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जिससे नियमित आय हो सके, तो पोल्ट्री फार्मिंग एक अच्छा विकल्प बन सकती है. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक युवा ने इसकी मिसाल पेश की है. केंद्र सरकार की राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना से मदद लेकर उसने मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया. आज यह कारोबार उसे हर महीने लगभग 50 से 60 हजार रुपये की आय दे रहा है. इसके अलावा, उसके इस प्रयास से आसपास के कई लोगों को भी काम मिलने लगा है. सरकारी योजना से मिलेगी नई पहचान राजौरी जिले के तांडवाल-मुबारकपुरा गांव के रहने वाले एहतेशाम ने पशुपालन विभाग की मदद से मुर्गी पालन का काम शुरू किया. उन्होंने बताया कि पहले उनके परिवार की आमदनी का कोई पक्का जरिया नहीं था, जिससे घर का खर्च चलाने में काफी दिक्कत होती थी. इसी दौरान उनके पिता को पशुपालन विभाग की एक सरकारी योजना के बारे में पता चला. इसके बाद उन्होंने योजना के लिए आवेदन किया और विभाग से मदद मिलने पर मुर्गी पालन का कारोबार शुरू कर दिया. आज यही काम उनके परिवार की कमाई का मुख्य साधन बन गया है. फिशिंग से लेकर सिम स्वैपिंग तक... डिजिटल बैंकिंग के ये 5 खतरे खाली कर सकते हैं आपका खाता सरकारी मदद से शुरू हुआ कारोबार एहतेशाम ने बताया कि पोल्ट्री फार्म शुरू करने के दौरान उन्हें पशुपालन विभाग से जरूरी सहयोग मिला. विभाग की ओर से मुर्गी पालन के लिए चूजे उपलब्ध कराए गए और व्यवसाय से जुड़ी ट्रेनिंग भी दी गई. इसके साथ ही काम शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता की सुविधा भी मिली. सरकारी सहयोग और मेहनत के दम पर उन्होंने अपने छोटे से कारोबार को आगे बढ़ाया. आज वे मुर्गियों के साथ-साथ अंडों की बिक्री भी कर रहे हैं और इससे हर महीने करीब 50 से 60 हजार रुपये की आय प्राप्त कर रहे हैं. दूसरों के लिए बना रोजगार का जरिया मुर्गी पालन के इस व्यवसाय का फायदा सिर्फ एहतेशाम और उनके परिवार को ही नहीं हुआ. जैसे-जैसे उनका कारोबार बढ़ा वैसे-वैसे स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर बने. आज उनके पोल्ट्री फार्म में पांच लोग काम कर रहे हैं और नियमित आय प्राप्त कर रहे हैं. दो महीने पहले की ट्रेन टिकट बुकिंग कब खुलती है? जान लें सही समय और पूरी डिटेल युवाओं के लिए अच्छा मौका डॉ. खालिद के अनुसार, राजौरी में कई लोग मुर्गी पालन को अपनाकर अपनी आय बढ़ा रहे हैं. पशुपालन विभाग इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों को जरूरी सहायता उपलब्ध करा रहा है. कारोबार शुरू करने से लेकर उसे आगे बढ़ाने तक विभाग की ओर से मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जाता है. उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र विशेष रूप से बेरोजगार युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहा है. कम निवेश में अपना काम शुरू करके युवा अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं और नियमित आय अर्जित कर सकते हैं.
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मियों में कैब ड्राइवर AC चलाने से क्यों करते हैं मना? जानिए क्या कहता है कानून और कंपनियों की पॉलिसी
    Next Article
    Namo Bharat Train: सराय काले खां से मेरठ तक उमड़ा जनसैलाब, नमो भारत से एक दिन में 1.25 लाख यात्रियों ने किया सफर

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment