स्पोर्ट्स अपडेट:सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची, कल वर्ल्ड चैंपियन से भिड़ेंगी
5 hours ago
पीवी सिंधु ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सिडनी के क्वायसेंटर में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधु ने चीनी ताइपे की चेन सु यू को एकतरफा मैच में मात दी। दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने खेल की शुरुआत से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने यह मुकाबला महज 27 मिनट में 21-6, 21-9 से अपने नाम कर लिया। इस साल के सीजन में सिंधु दूसरी बार किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वे मलेशिया ओपन 2026 के अंतिम चार (सेमीफाइनल) में पहुंची थीं। शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल मैच में पीवी सिंधु का मुकाबला टूर्नामेंट की टॉप सीड और तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन जापान की अकाने यामागुची से होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 15 मैच सिंधु ने जीते हैं और 13 में यामागुची को जीत मिली है। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… FIFA रैंकिंग जारी: वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना फिर नंबर-1 पर पहुंचा; फ्रांस को हुआ नुकसान फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक कुछ घंटे पहले फुटबॉल की ग्लोबल गवर्निंग बॉडी FIFA ने मेंस वर्ल्ड रैंकिंग जारी कर दी है। इस नई रैंकिंग में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना दो पायदान की छलांग लगाकर एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 टीम बन गया है। अब लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टीम दुनिया की टॉप-रैंक टीम के रूप में अपने खिताब को बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। वर्ल्ड कप से पहले खेले गए इंटरनेशनल फ्रेंडली (वॉर्म-अप) मैचों के प्रदर्शन के आधार पर इस रैंकिंग को रियल टाइम में अपडेट किया गया है। अर्जेंटीना ने अपने दोनों वॉर्म-अप मैचों में आइसलैंड और होंडुरास को हराकर रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। फ्रांस को दो पायदान का नुकसान, स्पेन नंबर-2 पर बरकरार इस नई रैंकिंग में पूर्व नंबर-1 टीम फ्रांस को नुकसान उठाना पड़ा है। फ्रांस की टीम दो पायदान नीचे खिसककर अब तीसरे नंबर पर आ गई है। वॉर्म-अप मैचों में फ्रांस को आइवरी कोस्ट के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि इसके बाद टीम ने नॉर्दर्न आयरलैंड को हरा दिया था, लेकिन तब तक वे पहले स्थान से नीचे आ चुके थे। वहीं स्पेन की टीम ने अपनी दूसरी रैंकिंग बरकरार रखी है। स्पेन का पहला वॉर्म-अप मैच इराक के साथ ड्रॉ रहा था, जिसके बाद उसने पेरू को हराया। मोरक्को सातवें स्थान पर पहुंचा टॉप-10 टीमों की बात करें तो मोरक्को एक पायदान ऊपर चढ़कर अब सातवें नंबर पर पहुंच गया है। अगस्त 1993 में फीफा रैंकिंग की शुरुआत होने के बाद से यह मोरक्को के इतिहास की अब तक की सबसे सर्वश्रेष्ठ और हाईएस्ट रैंकिंग है। इस छलांग के साथ मोरक्को ने दिग्गज टीम नीदरलैंड को पीछे छोड़ दिया है, जो अब आठवें नंबर पर आ गई है।
Click here to Read more
.jpeg)
.png)
