Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    स्वच्छ यमुना के लिए बड़ा अभियान! 14 जून को सफाई अभियान में जुटेगी दिल्ली, आप भी कर सकते हैं भागीदारी

    11 hours ago

    1

    0

    Delhi Riverfront Campaign: दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली यमुना नदी को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली सरकार 14 जून को 'यमुना रिवरफ्रंट क्लीनलिनेस कैंपेन 2026' शुरू करने जा रही है. खास बात यह है कि इस अभियान में राजधानी का कोई भी नागरिक भाग लेकर यमुना की सफाई और संरक्षण की इस पहल से जुड़ सकता है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद इस मेगा सफाई अभियान का नेतृत्व करेंगी और यमुना के घाटों पर पहुंचकर सफाई अभियान में हिस्सा लेंगी. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है. सरकार का कहना है कि इस पहल को जनभागीदारी का बड़ा अभियान बनाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें. यमुना की सफाई में जनता की अहम भूमिका सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि साफ, निर्मल और अविरल यमुना का सपना तभी साकार होगा, जब आम लोग भी इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. उन्होंने कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय पहचान का एक अहम हिस्सा है. Ticket Booking Update: दो महीने पहले की ट्रेन टिकट बुकिंग कब खुलती है? जान लें सही समय और पूरी डिटेल यही वजह है कि सरकार इस अभियान से लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रही है, ताकि यमुना को स्वच्छ रखने की आदत सिर्फ एक दिन तक न रहे बल्कि जनआंदोलन का रूप ले और रोजमर्रा की जिंदगी में भी यमुना को साफ रखने की आदत अपनाएं. 𝟱𝟬𝟬+ 𝗡𝗚𝗢𝘀 | 𝗧𝗵𝗼𝘂𝘀𝗮𝗻𝗱𝘀 𝗼𝗳 𝘃𝗼𝗹𝘂𝗻𝘁𝗲𝗲𝗿𝘀 | 𝗢𝗻𝗲 𝘀𝗵𝗮𝗿𝗲𝗱 𝗺𝗶𝘀𝘀𝗶𝗼𝗻𝗝𝗼𝗶𝗻 𝘂𝘀 𝗮𝘁 𝘆𝗼𝘂𝗿 𝗻𝗲𝗮𝗿𝗲𝘀𝘁 𝗬𝗮𝗺𝘂𝗻𝗮 𝗴𝗵𝗮𝘁. 𝗚𝗶𝘃𝗲 𝗮 𝗳𝗲𝘄 𝗵𝗼𝘂𝗿𝘀. 𝗠𝗮𝗸𝗲 𝗮 𝘃𝗶𝘀𝗶𝗯𝗹𝗲 𝗱𝗶𝗳𝗳𝗲𝗿𝗲𝗻𝗰𝗲.𝗧𝗵𝗶𝘀 𝗦𝘂𝗻𝗱𝗮𝘆, 𝟭𝟰… pic.twitter.com/APpPpUxK3L — Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 8, 2026 हजारों लोग बनेंगे अभियान का हिस्सा 14 जून को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 500 सोशल, रिलीजियस, एजुकेशनल और वॉलंटरी ऑर्गेनाइजेशन के शामिल होने की उम्मीद है. इसके अलावा, दिल्ली के कई इलाकों से हजारों स्वयंसेवक और आम नागरिक भी इसमें भाग लेंगे. पिछले अभियान से मिली थी सफलता मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साल 'मेरी यमुना, मेरा कर्तव्य' अभियान के दौरान हजारों लोगों ने हिस्सा लिया था. उस अभियान में यमुना और उसके घाटों से 12 टन से ज्यादा कचरा इकट्ठा कर वैज्ञानिक तरीके से उसका निस्तारण किया गया था. इस अभियान की सफलता ने यह साबित कर दिया कि जब सरकार और जनता साथ आते हैं, तो बड़ा बदलाव भी नामुमकिन से मुमकिन हो जाता है. क्या है प्रशासन की तैयारी? अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियां मिलकर तैयारी कर रही हैं. सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, पीने के पानी, साफ-सफाई, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन सेवाओं की खास व्यवस्था की जा रही है. सरकार का मानना है कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की पहचान है. साथ ही उन्हें उम्मीद है कि 14 जून का यह अभियान यमुना को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. Bank Account Tips: फिशिंग से लेकर सिम स्वैपिंग तक... डिजिटल बैंकिंग के ये 5 खतरे खाली कर सकते हैं आपका खाता
    Click here to Read more
    Prev Article
    Indian Railways: आखिर ट्रेनों की बिजली कभी क्यों नहीं जाती? जानिए इसके पीछे की तकनीक
    Next Article
    हाईराइज सोसायटी में रहते हैं? आग लगने पर ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, आज ही जान लें जरूरी बातें

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment