Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ट्विशा-केस;‘गरीबों’ के वकील…समर्थ की शादी में नाचे,अब गिरिबाला के ‘साथ’:एक्ट्रेस के पिता बोले- गरीबों के लिए नियुक्त वकील आरोपियों के साथ; जज से की शिकायत

    18 hours ago

    1

    0

    भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में अब कानूनी सहायता व्यवस्था (लीगल एड) से जुड़े वकीलों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एमपीएसएलएसए) और चीफ जस्टिस विवेक रूसिया को शिकायत भेजकर कुछ लीगल एड वकीलों और एक अधिकारी की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए नियुक्त लीगल एड से जुड़े कुछ वकील आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के पक्ष में सक्रिय दिखाई दिए। शिकायतकर्ता का कहना है कि इनकी नियुक्ति उस समय हुई थी, जब गिरिबाला सिंह भोपाल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश थीं। पिता ने शिकायत के साथ एक फोटो भी भेजा है, जिसमें लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना से जुड़े सहायक अधिवक्ता श्रेयस सक्सेना कथित तौर पर समर्थ सिंह की शादी में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि 15 मई को अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान भी वे आरोपी पक्ष के निजी वकील के साथ अदालत में मौजूद थे। रीना वर्मा की भूमिका पर भी सवाल शिकायत में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रीना वर्मा का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि 2 जून को सीबीआई द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के दौरान उन्होंने वकालतनामा पेश किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब आरोपी पक्ष के पास पहले से निजी अधिवक्ता मौजूद थे, तब लीगल एड से जुड़े वकीलों की सक्रिय भूमिका की जांच होना चाहिए। दो नियुक्तियों पर उठाए सवाल नवनिधि शर्मा का आरोप है कि गिरिबाला सिंह के कार्यकाल में नियुक्त दो लीगल एड वकील बाद में उन्हीं से जुड़े मामले में आरोपी पक्ष के साथ दिखाई दिए। शिकायत में कहा गया है कि यदि लीगल एड पैनल से जुड़े सदस्य निजी पक्ष की पैरवी कर रहे थे तो इसकी स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए। 8 कॉल और अग्रिम जमानत पैरवी की जांच की मांग शिकायत में दावा किया गया है कि 12 मई की रात करीब 11 बजे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य को कॉल किया गया था। साथ ही 15 मई को अग्रिम जमानत मामले में पैरवी करने पहुंचे अधिवक्ता की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। अज्ञात व्यक्ति की पहचान पर भी सवाल शिकायत में एक ऐसे व्यक्ति का उल्लेख किया गया है, जो कथित रूप से ब्यूटी पार्लर और बाद में विवाह समारोह में दिखाई देता है। शिकायतकर्ता ने इस व्यक्ति की पहचान और पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है। शिकायत में क्या-क्या मांगें शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता अंकुर पांडे ने बताया कि शिकायत संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है और मामले में कार्रवाई का इंतजार है। क्या हाेते हैं लीगल एड वकील ये खबर भी पढ़ें… ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई को मिली दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। जांच एजेंसी अब इस रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन कर रही है। दूसरी पीएम रिपोर्ट बंद लिफाफे में सीबीआई को सौंपी गई है।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sensex surges 1,695 points, Nifty tops 23,600 as crude oil drops amid easing Middle East tensions
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में बाढ़ से निपटने के 5 तहसीलों में मॉकड्रिल, मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट मोड पर

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment