Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दुकानदारों को बड़ी राहत, अब नहीं रखना होगा Paytm-PhonePe का अलग बॉक्स, NPCI ला रहा है वन साउंडबॉक्स नियम

    3 weeks ago

    1

    0

    NPCI Soundbox Update: आजकल अधिकतर दुकानदार अलग-अलग पेमेंट ऐप्स के QR कोड इस्तेमाल करते हैं और भाग दौड़ के बीच वे PhonePe, BharatPe और Paytm जैसी कंपनियों के साउंडबॉक्स भी इस्तेमाल में लेते हैं. सभी साउंडबॉक्स को एक साथ मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है इसके अलावा सभी साउंडबॉक्स के लिए दुकानदारों को अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है जिससे खर्चा भी बढ़ता है. लेकिन अब उनके लिए एक राहत की खबर है . NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) एक ऐसा नया तरीका निकाल रहा है जिससे UPI पेमेंट लेने का प्रोसेस और आसान हो सकता है. प्रस्ताव है कि एक ऐसा इंटरऑपरेबल सिस्टम बनाया जाए, जिसमें एक ही साउंडबॉक्स से सभी UPI ऐप्स (जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm आदि) के ट्रांजैक्शन की नॉटिफिकेशन मिल सके. जिससे अलग-अलग साउंडबॉक्स का ढेर लगाने की जरूरत नहीं होगी. 1000 से सीधे 7500 रुपए होगी न्यूनतम पेंशन? अब आया ईपीएफओ का बयान, जानें एक ही साउंडबॉक्स से मिलेगा सभी UPI पेमेंट का अलर्ट इसमें खबर ये आ रही है कि NPCI एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है जिससे ग्राहक चाहे किसी भी ऐप से भुगतान करें, दुकानदार को उसी एक डिवाइस से पेमेंट की आवाज में सूचना मिल जाएगी. इससे चाहे छोटे दुकानदार हो या बड़े दुकानदार हो सभी के लिए डिजिटल पेमेंट लेना काफी आसान हो जाएगा. अक्सर त्योहारों के समय जब ज्यादा भीड़ होती है तो पेमेनेट मैनेज करने में दिक्कत होती है इससे वो दिक्कत खत्म हो जाएगी क्योंकि हर चीज एक डिवाइस में होगा. दुकानदार का होगा काम आसान इस नए सिस्टम में दुकानदारों को साउंडबॉक्स सिर्फ एक ही पेमेंट ऐप के साथ रजिस्टर करना होगा और इस इसमें बाकी QR कोड भी जोड़ा जा सकेगा. यानी ग्राहक किसी भी ऐप से पेमेंट करे, उसका कन्फर्मेशन एक ही साउंडबॉक्स पर सुनाई देगा इससे दुकानदारों का काम आसान होगा. मोबाइल नंबर से ऐसे चेक करें गैस सब्सिडी, मिनटों में पता चल जाएगा खाते में पैसा आया कि नहीं
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDA: अब 25% डिस्काउंट के साथ 'पहले आओ, पहले पाओ' पर मिल रहे हैं फ्लैट, यहां जानें कितनी हैं इनकी कीमतें
    Next Article
    Metro में सफर करते हैं? जानिए क्या होता है वर्चुअल मेट्रो कार्ड, अब मोबाइल से करें एंट्री और एग्जिट

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment