Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Metro में सफर करते हैं? जानिए क्या होता है वर्चुअल मेट्रो कार्ड, अब मोबाइल से करें एंट्री और एग्जिट

    3 weeks ago

    1

    0

    Virtual Smart Card: अगर आप रोज दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं और मान लीजिए कभी आप अपना फिजिकल कार्ड लाना भूल गए तो आप अब वर्चुअल मेट्रो कार्ड के जरिए कर सकते हैं सफर. ये एक डिजिटल कार्ड है जिससे यात्री मोबाइल के जरिए बिना फिजिकल कार्ड या टोकन के मेट्रो में सफर कर सकते हैं. क्या होता है वर्चुअल स्मार्ट कार्ड? ये एक डिजिटल मेट्रो कार्ड है, जो मोबाइल ऐप में बनता है ये बिल्कुल फिजिकल स्मार्ट कार्ड की तरह काम करता है बस फर्क इतना है कि ये फोन में होता है. इस कार्ड को आप Delhi Metro Sarthi 2.0 जो कि दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक ऐप है इसके जरिए बना सकते है. कार्ड बनने के बाद शुरुआत में इसमें 150 रुपये का बैलेंस मिलता है, जिसका इस्तेमाल मेट्रो यात्रा के लिए किया जा सकता है. ये कार्ड केवल दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में काम करेगा. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. मतलब साफ है कि ये कार्ड लोगों के काफी काम आने वाला है. 15 जून से पहले न भरें इनकम टैक्स रिटर्न, जानें क्यों बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें वर्चुअल कार्ड बनाने का तरीका अब जानतें है कि इस वर्चुअल कार्ड को कैसे बनाए? तो आप नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करके बना सकते है. अपने मोबाइल में Delhi Metro Sarthi 2.0 ऐप डाउनलोड करें. ऐप खोलकर लॉग इन या रजिस्ट्रेशन करें. अब वर्चुअल मेट्रो कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद पूछी गई जरूरी जानकारी भरें. कार्ड बनाने के लिए भुगतान पूरा करें. इतना करते ही कार्ड आपके मोबाइल ऐप में एक्टिव हो जाएगा. इस वर्चुअल कार्ड में जरा भी फर्क नहीं है , आप इससे फिजिकल कार्ड की तरह ही इस्तेमाल कर सकते है. मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. मेट्रो में एंट्री करने के लिए कार्ड में कम से कम 40 रुपये होना जरूरी है. यात्रा के दौरान किराया कार्ड बैलेंस से अपने आप कट जाता है. घर खरीदने से पहले समझ लें बिल्डर्स का ये खेल, नहीं तो डूब जाएगी सालों की गाढ़ी कमाई कार्ड इस्तेमाल के नियम क्या हैं? इस्तेमाल करते समय आप कुछ नियमों का ध्यान रखें जैसे... एंट्री और एग्जिट सही तरीके से करना जरूरी है. ध्यान रहें एंट्री के समय सिस्टम 40 रुपये ब्लॉक कर देता है. लेकिन सफर पूरा होने के बाद वास्तविक किराया कटता है. गलत एग्जिट होने पर 30 रुपये तक ज्यादा कट सकते हैं. एक स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट के बीच अधिकतम 20 मिनट का समय तय है. तय समय से ज्यादा रुकने पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है. कार्ड आखिरी रिचार्ज की तारीख से 5 साल तक वैध रहेगा. समय सीमा खत्म होने के बाद कार्ड बंद हो जाएगा और बचा हुआ बैलेंस वापस नहीं मिलेगा.
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुकानदारों को बड़ी राहत, अब नहीं रखना होगा Paytm-PhonePe का अलग बॉक्स, NPCI ला रहा है वन साउंडबॉक्स नियम
    Next Article
    Road Accident Insurance: क्या सड़क हादसे के मुआवजे से कट सकती है मेडिक्लेम की रकम? कोर्ट ने साफ किया नियम, समझें गणित

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment