Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका के ओहियो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, कई लोगों को लगी गोली; हमलावरों की तलाश जारी

    2 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो शहर में शनिवार को एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि संदिग्धों की तलाश जारी है। टोलेडो पुलिस के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को कई लोग गोली लगने से घायल मिले। हालांकि अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि कुल कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत कैसी है। पुलिस ने घटना के कारणों या संदिग्धों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लगातार फायरिंग की आवाज सुनाई दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखते हुए इधर-उधर भागते दिखे। एक प्रत्यक्षदर्शी केविन बेरी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पास के आर्बोरेटम में लाइव म्यूजिक सुन रहे थे, तभी अचानक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। कई लोग लोग जमीन पर लेट गए। कुछ भागे। बेरी के अनुसार, उन्होंने पांच घायलों को देखा, जिन्हें गोली लगी थी। एक हथियार भी पड़ा था, जिसे किसी ने फेंक दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'Very happy for Shreyas Iyer': Surya reacts after losing India captaincy
    Next Article
    अमेरिका: मस्ती चल रही थी, तभी ताबड़तोड़ चली गोलियां, फेस्टिवल में अफरा-तफरी, पुलिस को आरोपियों की तलाश

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment