Bihar PDS: फ्री राशन पर मोदी सरकार के फैसले से बिहार को क्या मिलेगा? कितने लोग ले पाएंगे योजना का लाभ? जानें
2 weeks ago
Sarthak-PDS Scheme Bihar News: हाल ही में PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में PDS यानी Public Distribution System को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. अब इस योजना को सार्थक PDS नाम दिया गया है. मोदी सरकार ने PDS योजना में बड़े बदलाव किए हैं, जिसका सीधा फायदा बिहार के करोड़ों राशन कार्ड धारकों को मिलेगा. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में 8 करोड़ 71 लाख से ज्यादा लोग इस योजना के तहत फ्री राशन का लाभ ले रहे हैं. राज्यवार कितने लोगों को मिलता है फायदा? PDS योजना के तहत अलग-अलग राज्यों में लाभार्थियों की संख्या अलग है. सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश और बिहार को मिलता है. उत्तर प्रदेश- 14 करोड़ 97 लाख 77 हजार बिहार- 8 करोड़ 71 लाख 16 हजार महाराष्ट्र- 7 करोड़ 17 हजार पश्चिम बंगाल- 6 करोड़ 1 लाख 84 हजार मध्य प्रदेश- 5 करोड़ 11 लाख देशभर में लगभग 80 करोड़ 10 लाख 96 हजार लोगों को इस योजना का लाभ मिलता है. शॉपिंग बैग उठाने के कितने रुपए लेगा आपका हेल्पर, सर्विस से सुरक्षा तक... कैरीमेन को लेकर आपके हर सवाल का जवाब PDS योजना में क्या बड़े बदलाव हुए? बता दें कि सरकार ने इस योजना को और मजबूत बनाने के लिए 3 बड़े बदलाव किए हैं जैसे... 1. राज्यों को आर्थिक मदद अब केंद्र सरकार राज्यों को राशन डिलीवरी सिस्टम यानी गोदाम से दुकान तक में आने वाला खर्च देने में मदद करेगी. 2. राशन डीलरों का बढ़ेगा कमीशन इसके साथ ही राशन दुकानदारों की लंबे समय से मांग पूरी करते हुए अब उनका कमीशन बढ़ाया जाएगा, जिससे उनकी आय में सुधार होगा. 3. AI और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अब लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन और पूरी प्रक्रिया AI और डिजिटल सिस्टम से होगी, जिससे फर्जीवाड़ा कम होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी. राशन कार्ड के लिए क्या करें? अगर आपको भी PDS योजना का लाभ उठाना है तो सबसे पहले अपने राज्य की खाद्य और आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर जाएं. उसके बाद नया राशन कार्ड या अपडेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करें. फिर जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, परिवार विवरण, आय प्रमाण पत्र अपलोड करें. सत्यापन के बाद आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. नमो भारत से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, पीक आवर्स में चलेंगी 18 अतिरिक्त ट्रेनें, घटा वेटिंग टाइम
Click here to Read more