Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पति-पत्नी के लिए LIC का शानदार प्लान: एक ही पॉलिसी में मिलेगा सुरक्षा और बचत का डबल फायदा!

    2 weeks ago

    1

    0

    LIC Joint life Insurance: शादी का मतलब सिर्फ साथ निभाना ही नहीं, बल्कि भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी होता है. आज के दौर में बढ़ते खर्चों और अनिश्चितताओं के बीच हर कपल ऐसी योजना चाहता है, जिसमें सेविंग और सुरक्षा दोनों का फायदा मिले. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एलआईसी ने ‘न्यू जीवन साथी’ प्लान पेश किए हैं. इन योजनाओं में पति और पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी के तहत कवर मिलता है, जिससे अलग-अलग इंश्योरेंस प्लान लेने की परेशानी खत्म हो जाती है. खास बात यह है कि इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है और बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता. गांव में शुरू करें ये 5 बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई LIC का न्यू जीवन साथी प्लान एलआईसी के ये प्लान उन लोगों के लिए खास माने जा रहे हैं, जो बिना जोखिम के भविष्य के लिए फंड तैयार करना चाहते हैं. चूंकि यह ‘नॉन-लिंक्ड’ प्लान हैं, इसलिए इनका पैसा शेयर बाजार में निवेश नहीं होता. इससे निवेशकों को स्थिर और सुरक्षित रिटर्न का फायदा मिलता है. इसके अलावा पॉलिसी में गारंटीड एडिशन का लाभ भी दिया जाता है, जिससे मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम का अंदाजा पहले से लगाया जा सकता है. यही वजह है कि यह प्लान लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिहाज से काफी उपयोगी माने जा रहे हैं. सिंगल VS लिमिटेड प्रीमियम में अंतर एलआईसी ने इस योजना में आपको दो तरह के प्रीमियम विकल्प दिए हैं, ताकि लोग अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से प्लान चुन सकें. अगर आप एक ही बार में भुगतान करके लंबे समय की चिंता खत्म करना चाहते हैं, तो सिंगल प्रीमियम विकल्प बेहतर माना जाता है. वहीं, जो लोग किस्तों में प्रीमियम जमा करना चाहते हैं, उनके लिए लिमिटेड प्रीमियम ऑप्शन मौजूद है, जिसमें तय समय तक ही भुगतान करना होता है. इस योजना की एक बड़ी खासियत यह भी है कि अगर पॉलिसी अवधि के दौरान किसी एक जीवनसाथी की मृत्यु हो जाती है, तो दूसरे व्यक्ति पर आगे का प्रीमियम भरने का बोझ नहीं पड़ता. ऐसे में पॉलिसी जारी रहती है और मिलने वाले लाभ भी सुरक्षित बने रहते हैं. एलआईसी का यह नया प्लान उन कपल्स के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है, जो सुरक्षा और सेविंग्स दोनों का फायदा एक साथ चाहते हैं. अगर आप भी भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश की योजना बना रहे हैं, तो इस स्कीम के बारे में जानकारी लेना फायदेमंद हो सकता है. 5 रुपए में माछ- भात, महिलाओं को हर महीने 3000, इस राज्य ने किए कई बड़े ऐलान, जानें
    Click here to Read more
    Prev Article
    FD से कमाना चाहते हैं हर महीने 10000 रुपये? तो पहले जान लें कितना करना होगा इनवेस्ट और क्या है गणित
    Next Article
    Bihar PDS: फ्री राशन पर मोदी सरकार के फैसले से बिहार को क्या मिलेगा? कितने लोग ले पाएंगे योजना का लाभ? जानें

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment