बढ़ती गर्मी से राहत पाने और घर को तरोताजा रखने के लिए इनडोर प्लांट्स एक बेहतरीन विकल्प हैं.अगर आपको भी इन गर्मियों से राहत पाना है तो घर के अंदर रबर प्लांट लगाइए. यह पौधा न केवल घर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि कमरे के तापमान को संतुलित रखने और हवा को शुद्ध करने में भी मददगार है. इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बहुत ज्यादा पानी या कड़े रखरखाव की जरूरत नहीं होती. गर्मियों में बस दो से तीन दिन में एक बार, मिट्टी की नमी देखकर पानी देना पर्याप्त रहता है. रबर प्लांट को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न आकर छनकर रोशनी आती हो. इसके बड़े और चमकदार पत्तों पर जमी धूल को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए. धार्मिक और वास्तु दृष्टिकोण से भी इसे शुभ माना गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रबर प्लांट लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है. इस वीडियो में इसके बारे में जानिए.
Click here to Read more
.png)