कल्याण बनर्जी का अल्टीमेटम- ममता मुझे चुनें या अभिषेक को:TMC के तीसरे राज्यसभा सांसद का इस्तीफा; 20 लोकसभा सांसद, 58 विधायक अलग गुट बना चुके
6 hours ago
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि ममता दीदी को तय करना होगा कि वे मेरे साथ हैं या अभिषेक बनर्जी के साथ। कल्यान बनर्जी को फर्जी साइन केस से हटा दिया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे आधी रात को बताया गया कि वकील बदल दिया गया है। यह अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि अभिषेक को सीनियर नेताओं का सम्मान करना नहीं आता। उन्होंने कभी मुझ पर भरोसा नहीं किया और आगे भी नहीं करेंगे। वह बहुत अहंकारी है। उसी की वजह से पार्टी बर्बाद हुई है। इधर, TMC के एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने इस्तीफा दे दिया। पिछले चार दिनों में तीन राज्यसभा सांसद ममता को छोड़कर जा चुके हैं। 10 जून को सुष्मिता देव ने रिजाइन किया था। 8 जून को सुखेंदु शेखर ने राज्यसभा सदस्यता और पार्टी छोड़ी थी। अब तक TMC के लोकसभा में 28 में से 20 और राज्यसभा में 13 में से 3 सांसद, यानी कुल 23 सांसद टूट चुके हैं। वहीं, बंगाल के 80 में से 58 TMC विधायक अलग गुट बना चुके हैं। इस्तीफे के बाद प्रकाश चिक बोले- मैं बूढ़ा नहीं हुआ, आगे समय बताएगा इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रकाश चिक ने कहा- पश्चिम बंगाल में लोगों का फैसला भाजपा के पक्ष में था। पार्टी ने वहां सरकार बनाई। मेरे अपने चुनाव क्षेत्र में हम एक भी सीट नहीं जीत पाए। उत्तर बंगाल में भी नतीजे अच्छे नहीं रहे। इस जनादेश को देखते हुए मुझे लगा कि अब मेरे पद पर बने रहना ठीक नहीं है। इसलिए, मैंने अपने पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया। आगे इंतजार कीजिए, समय के साथ सब सामने आएगा। मैं अभी बूढ़ा नहीं हूं। भविष्य में मैं क्या करूंगा, यह समय ही तय करेगा। प्रतिमा मंडल ने NDA में जाने की अटकलें खारिज कीं TMC सांसद प्रतिमा मंडल ने खुद को लेकर NDA में जाने के दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 20 सांसदों के हस्ताक्षर वाला कोई पत्र है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर मेरा नाम या हस्ताक्षर हैं, तो दिखाइए। मैं TMC के साथ हूं और 2029 तक पार्टी के साथ रहूंगी। कल्याण बनर्जी बोले- अभिषेक बहुत अहंकारी हैं इंडिया टुडे के मुताबिक, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अभिषेक को सीनियर नेताओं का सम्मान करना नहीं आता। उसने कभी मुझ पर भरोसा नहीं किया और आगे भी नहीं करेंगे। वह बहुत अहंकारी है। उसी की वजह से पार्टी बर्बाद हुई है। दरअसल, फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी की ओर से अदालत में पैरवी करने वाले वकील के रूप में कल्याण बनर्जी को आखिरी वक्त पर हटा दिया गया। उन्होंने इसे अपना अपमान बताया। कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं ममता दीदी के साथ हूं, लेकिन अब उन्हें फैसला करना होगा। आधी रात को मुझे बताया गया कि वकील बदल दिया गया है। यह बेहद अपमानजनक है। शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी को दी बधाई, बोले- देश के मार्गदर्शक TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल पूरा करने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने X पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 साल का कार्यकाल पूरा करने पर शुभकामनाएं। आप देश और समाज के मार्गदर्शक हैं। मैं आपके लंबे, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करता हूं। अभिषेक बनर्जी को आज CID के सामने पेश होने का निर्देश कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ तीन हफ्तों तक किसी भी तरह की सख्त कार्रवाई पर रोक लगा दी है। हालांकि जस्टिस कौशिक चंदा की बेंच ने अभिषेक को आज शाम 6 बजे तक कोलकाता स्थित CID मुख्यालय भवानी भवन में पेश होकर जांच में शामिल होने का निर्देश भी दिया। अभिषेक आज शाम 4 बजे दिल्ली से कोलकाता पहुंच रहे है। इसके बाद CID के सामने पेश होंगे। एक दिन पहले सामने आए TMC के 19 बागी लोकसभा सांसदों के नाम … 10 जून को राहुल से मिले थे अभिषेक बनर्जी 10 जून को ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। वहीं, 9 जून को ममता सोनिया गांधी से मिलीं थीं। TMC सांसदों और विधायकों की ममता से बगावत का घटनाक्रम… 8 जून: ममता बनर्जी के 28 में से 20 लोकसभा सांसद टूटे 8 जून को टीएमसी के लोकसभा के 28 सांसदों में से 20 ने एनडीए सरकार को समर्थन देने का फैसला किया था। सांसद और TMC की पूर्व नेता काकोली घोष दस्तीदार ने कहा था कि सांसदों के साइन वाला पत्र लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भेज दिया है। इसमें अलग संसदीय ब्लॉक के रूप में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग भी की गई। 3 जून: 28 साल पुरानी TMC में बगावत, 58 विधायक अलग हुए 3 जून को टीएमसी में पहली बार बगावत की खबर सामने आई थी। 58 बागी विधायकों ने पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना। विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस को समर्थन पत्र दिया। इसमें मांग की गई कि ऋतब्रत को नेता विपक्ष घोषित किया जाए। स्पीकर ने मंजूरी दे दी। ममता के पास अब सिर्फ 22 विधायक और 18 सांसद बचे टीएमसी के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे, जिसमें से 20 अलग हो गए हैं। अब लोकसभा में ममता के पास सिर्फ 8 सांसद बचे हैं। राज्यसभा की बात करें तो 13 में से 3 सांसद इस्तीफा दे चुके हैं यानी सिर्फ 19 राज्यसभा सांसद बचे हैं। विधानसभा की बात करें तो टीएमसी ने इस बार के चुनाव में 80 सीटें जीती थीं। जिसमें से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। ममता के पास सिर्फ 22 विधायक बचे हैं। TMC बचाने के लिए ममता-अभिषेक की 3 कोशिशें… TMC में फूट के बाद आगे क्या हो सकता है…9 संभावनाएं कानूनी लड़ाई तेज होगी: ममता गुट और बागी गुट विधानसभा, चुनाव आयोग और अदालतों में अपनी-अपनी वैधता साबित करने की कोशिश करेंगे। दल-बदल कानून की परीक्षा: बागी विधायकों के पास दो-तिहाई संख्या होने का दावा है, इसलिए उनकी मान्यता पर बड़ा कानूनी विवाद हो सकता है। संगठन में और टूट-फूट संभव: कुछ विधायक, सांसद और जिला स्तर के नेता भी पक्ष चुन सकते हैं, जिससे दोनों गुटों की ताकत बदल सकती है। ममता बनर्जी डैमेज कंट्रोल करेंगी: असंतुष्ट नेताओं को मनाने, संगठन में बदलाव और नए चेहरों को आगे लाने की कोशिश हो सकती है। भाजपा और कांग्रेस नजर बनाए रखेंगी: विपक्षी दल TMC के संकट का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। स्थानीय निकाय और उपचुनावों पर असर: अगर फूट गहरी हुई तो आने वाले चुनावों में TMC के वोट बैंक और संगठन पर असर पड़ सकता है। नई पार्टी या अलग गुट बन सकता है: यदि समझौता नहीं हुआ तो बागी खेमे के अलग राजनीतिक दल या स्थायी गुट के रूप में उभरने की संभावना है। INDIA गठबंधन की राजनीति प्रभावित होगी: ममता बनर्जी की राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका और INDIA ब्लॉक के भीतर उनकी ताकत पर असर पड़ सकता है। सबसे बड़ा सवाल- TMC किसकी? आने वाले दिनों में असली लड़ाई सिर्फ विधायकों की संख्या की नहीं, बल्कि पार्टी के नाम, संगठन और राजनीतिक विरासत की होगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… TMC नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार: अवैध वसूली का आरोप पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने सोमवार को TMC नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी नेपाल बॉर्डर के पास से हुई। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फालता पुलिस स्टेशन में खान के खिलाफ 7 FIR की गई थीं। पूरी खबर पढ़ें…
Click here to Read more
