Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पंजाब में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री:अमृतसर में कल बड़ा प्रदर्शन, फाउंडर ने VIDEO जारी किया, बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    पंजाब में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री हो गई है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके कल यानी 13 जून को अमृतसर पहुंचेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। दीपके ने बताया कि 13 जून को शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। उन्होंने युवाओं से अमृतसर गेट पर एकत्र होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि NEET और CBSE छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग मिलकर आवाज उठाएं तो NEET और CBSE के छात्रों को न्याय मिल सकता है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। 3 पॉइंट में पढ़िए कैसे बनी CJP:- पुणे के बाद लखनऊ में CJP का प्रदर्शन दीपके ने 11 जून से देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसकी शुरुआत पुणे से हुई है। आज (12 जून) को लखनऊ में पार्टी बड़ा प्रदर्शन कर रही है। दीपके जयपुर, अमृतसर और बेंगलुरु समेत कई शहरों में जाएंगे। इसके बाद 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेंगे। 6 जून को पार्टी ने जंतर-मंतर पर अपना पहला प्रदर्शन किया था। 5 घंटे चले प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे थे। दीपके बोले- PM के साथ मेरी फोटो AI जनरेटेड पुणे में प्रदर्शन से पहले दीपके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी वायरल तस्वीर को AI जनरेटेड बताया। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री से कैसे मिल सकता हूं? मैं अमेरिका में सिर्फ एक स्टूडेंट था। सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री से मिलने की प्रक्रिया कितनी सख्त होती है।" दीपके का यह बयान शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दीपके भारत आने से पहले अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे। राउत ने दावा किया था कि उन्हें दोनों की एक तस्वीर भेजी गई है। हालांकि, उन्होंने फोटो शेयर नहीं की। ************* ये खबर भी पढ़ें: 'कॉकरोच पार्टी के धरने में न जाती तो धब्बा लगता': रोहतक की सस्पेंड लेडी टीचर बोलीं-भर्ती रद्द होने से बेटा डिप्रेशन में; मां का फर्ज निभाया मैं किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थन में दिल्ली नहीं पहुंची थी, बल्कि अपने बेटे और लाखों युवाओं के दर्द को लेकर जंतर-मंतर गई। पेपर लीक के कारण बेटे की भर्ती रद्द हो गई, जिसके बाद वह डिप्रेशन में चला गया। बेटे को रोता हुआ देख खुद को रोक नहीं सकी और एक मां होने के नाते युवाओं के समर्थन में दिल्ली चली गई। ये बातें दैनिक भास्कर से बात करते हुए सुलेखा दलाल ने कहीं। ये रोहतक की वही लेडी टीचर हैं, जिन्हें 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के धरने में जाने के बाद, सस्पेंड कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    How is SA20 developing domestic South African cricketers? Dale Steyn explains
    Next Article
    Honda નું બાઇક જેવી ડિઝાઇન વાળું સ્કૂટર લોન્ચ, 125cc એન્જિન અને 47KM માઇલેજ

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment