Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    सेंसेक्स 1700 अंक चढ़कर 75,500 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 450 अंक ऊपर 23,600 पर पहुंचा; रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

    8 hours ago

    1

    0

    आज यानी शुक्रवार, 12 जून को सेंसेक्स 1700 अंक की तेजी के साथ 75,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 450 अंकों की तेजी है, ये 23,600 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में रियल्टी, प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। वहीं सुबह सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 300 अंक की तेजी के साथ खुला था। ईरान-अमेरिका की डील की खबरों से मार्केट चढ़ा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने एक नई डील को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं रखेगा और डील होते ही होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया जाएगा। हालांकि ईरान ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी बयान की वजह से शेयर बाजार चढ़ा है। एशियाई बाजारो में तेजी, साउथ कोरिया का बाजार 8% चढ़ा अमेरिकी बाजारों में कल तेजी रही विदेशी निवेशकों ने कल 1987 करोड़ के शेयर बेचे डे-हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 पर बंद हुआ था सेंसेक्स शेयर बाजार में कल यानी 11 जून को मिला-जुला कारोबार रहा। सेंसेक्स डे हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,162 के स्तर पर आ गया है। कल के कारोबार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। सेंसेक्स सुबह गिरावट के साथ खुला था। लेकिन कारोबार के दौरान ये करीब 400 अंक चढ़कर 74,394 के डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि 1 बजे के बाद बाजार में तेज बिकवाली आई और सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 53 अंकों की गिरावट रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-Iran War Live Updates: US-Iran MoU could be signed as soon as Sunday: Report
    Next Article
    उत्तराखंड के शूटर जसपाल राणा का निधन:जर्मनी से लौटते वक्त फ्लाइट में तबीयत बिगड़ी; देहरादून लाया जा रहा पार्थिव शरीर

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment