सातवीं मंजिल पर झिड़ी थी मौत की लड़ाई, पुलिसकर्मी दांव पर लगा दी अपनी जिंदगी, VIDEO वायरल
4 hours from now
सूरत के लास्काना इलाके की एक बहुमंजिला इमारत की सातवीं मंजिल पर मौत की जंग छिपी हुई थी. एक शख्स ने अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए खुद को फ्लैट में बंद कर लिया था. परिजनों ने दरवाजा खुलवाने की लाख कोशिश की, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद, मामले की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. बिना समय गवाए दोनों टीमे मौके पर पहुंच गईं. पुलिस ने भी फ्लैट का दरवाजा खुलवाना चाहा, लेकिन उनकी कोशिशें काम नहीं आईं. इसके बाद, पुलिस के पास एक चारा बचा कि बगल वाले फ्लैट से कूद कर उस फ्लैट में दाखिल हुआ जाए. एक जान को बचाने के लिए पुलिस कांस्टेबल शैलेश चुडासामा ने अपनी जिंदगी जोखिम में डालने का फैसला किया. वह एक फ्लैट की ग्रिल से बाहर निकलकर उस फ्लैट में दाखिल हुए. समय हाथ से निकलता, उससे पहले उस शख्स पर काबू पा लिया गया. अब इस बहादुरी भरे रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रहा है.
Click here to Read more
.png)
